1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर आया ये लेटेस्ट अपडेट, ढाई घंटे में 210km की दूरी कर सकेंगे तय

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर आया ये लेटेस्ट अपडेट, ढाई घंटे में 210km की दूरी कर सकेंगे तय

 Published : Nov 06, 2025 12:05 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 12:05 pm IST

यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, बारौत,शामली और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाएगा। राजाजी नेशनल पार्क के एरिया में इसमें एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का एलिवेटेड कॉरिडोर भी बना है।

यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल और हरिद्वार-रुड़की रोड से भी जुड़ने जा रहा- India TV Hindi
यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल और हरिद्वार-रुड़की रोड से भी जुड़ने जा रहा है। Image Source : NHAI

लंबे समय से तैयार हो रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट आया है। यह एक्सप्रेसवे फरवरी 2026 तक आम लोगों के लिए खुल जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के शुरू हो जाने से दिल्ली से देहरादून का सफर महज ढाई घंटे रह जाएगा। इतने समय में आप कुल 210  किलोमीटर की दूसरी तय कर सकेंगे। हालांकि, इसके उद्घाटन में देरी हो रही है। इससे पहले अक्तूबर 2025 इसके लिए डेडलाइन रखी गई थी। 

चार फेज में चल रहा काम

खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि एक बार सारे फेज के काम पूरे हो जाएं, तभी इस एक्सप्रेसवे को आम लोगों के लिए खोला जाएगा। लाइवहिन्दुस्तान के मुताबिक, यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। आपको बता दें, सबसे पहले इसे दिसंबर 2024 में ही पूरा करने की योजना थी। यह मेगा प्रोजेक्ट 4 फेज या चार हिस्सों में बन रहा है। ये चार हिस्से हैं-दिल्ली से खेकड़ा, बागपत से सहारनपुर, सहारनपुर से गणेशपुर और देहरादून में फिनिशिंग का काम। 

एक्सप्रेसवे की खासियत जान लीजिए

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे विशेष तौर पर बनाया गया एक्सप्रेसवे है। राजाजी नेशनल पार्क के एरिया में इसमें एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का एलिवेटेड कॉरिडोर भी बना है। इसमें जानवरों के लिए 6 अंडरपास भी बनाए गए हैं। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल और हरिद्वार-रुड़की रोड से भी जुड़ने जा रहा है। 

सबसे पहले 2021 में रखी गई थी नींव

आपको बता दें, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की नींव केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 26 फरवरी 2021 में रखी गई थी। बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4 दिसंबर 2021 को इस एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया था। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, बारौत,शामली और सहारनपुर होते हुए देहरादून जोड़ेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा