1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली में स्टार्टअप शुरू करना होगा आसान! ₹400 करोड़ की नई Startup Policy को मिली मंजूरी, जानिए किसे मिलेगा फायदा

दिल्ली में स्टार्टअप शुरू करना होगा आसान! ₹400 करोड़ की नई Startup Policy को मिली मंजूरी, जानिए किसे मिलेगा फायदा

 Reported By: Bhaskar Mishra Written By: Shivendra Singh
 Published : Jul 16, 2026 05:22 pm IST,  Updated : Jul 16, 2026 05:24 pm IST

दिल्ली सरकार ने नई दिल्ली स्टार्टअप एंड इन्क्यूबेशन पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इस नीति के तहत करीब ₹400 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है, ताकि नए स्टार्टअप्स, इनोवेशन और उद्यमिता को बढ़ावा मिल सके।

दिल्ली सरकार लाई ₹400...- India TV Hindi
दिल्ली सरकार लाई ₹400 करोड़ की नई पॉलिसी Image Source : POSTED ON X BY@GUPTA_REKHA

राजधानी दिल्ली में स्टार्टअप शुरू करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली सरकार ने नई 'दिल्ली स्टार्टअप एंड इन्क्यूबेशन पॉलिसी' को मंजूरी दे दी है। इस नीति के तहत स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रावधान किया गया है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को नए आइडिया विकसित करने, कारोबार शुरू करने और रोजगार देने वाला उद्यमी बनने के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नई नीति के जरिए दिल्ली को देश का प्रमुख स्टार्टअप और इनोवेशन हब बनाया जाएगा। सरकार चाहती है कि शिक्षा, रिसर्च और उद्योग के बीच बेहतर तालमेल बने, ताकि युवाओं को अपने नए बिजनेस आइडिया को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी सहायता मिल सके। इससे नए स्टार्टअप शुरू करना आसान होगा और उद्यमियों को संस्थागत सहयोग भी मिलेगा।

युवाओं को मिलेंगे नए अवसर

नई स्टार्टअप पॉलिसी का मकसद केवल नए कारोबार शुरू कराना नहीं है, बल्कि युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाना भी है। सरकार का मानना है कि मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम से निवेश बढ़ेगा, नए उद्योग स्थापित होंगे और रोजगार के हजारों अवसर पैदा होंगे।

दिल्ली को बनाया जाएगा शिक्षा और नवाचार का केंद्र

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली को शिक्षा और स्टार्टअप का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में लगातार काम किया जाएगा। विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को उद्योगों के साथ जोड़ने पर जोर दिया जाएगा, ताकि छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही एट्रोपोन्योरशिप और इनोवेशन से जुड़ने का मौका मिल सके।

16 अगस्त से शुरू होगी अटल कैंटीन

मुख्यमंत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक और बड़ी घोषणा की। 16 अगस्त से डीयू परिसर में अटल कैंटीन शुरू की जाएगी, जहां विद्यार्थियों को सिर्फ 5 रुपये में पौष्टिक और भरपेट भोजन मिलेगा। इसके अलावा छात्रों की सुविधा के लिए 'यू स्पेशल' बसों के रूट बढ़ाने और बेहतर हॉस्टल सुविधाएं विकसित करने की भी योजना है।

विश्वविद्यालयों में बढ़ेगा इनोवेशन पर फोकस

दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी कॉलेजों में बिजनेस इन्क्यूबेटर स्थापित करने पर जोर दिया है, ताकि छात्र अपने नए बिजनेस आइडिया को स्टार्टअप में बदल सकें। सरकार और विश्वविद्यालयों की यह पहल दिल्ली को शिक्षा, शोध और एट्रोपोन्योरशिप का मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- GPA के जरिए मकान की खरीद-बिक्री बंद करने की तैयारी में दिल्ली सरकार, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा