1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बाहरी संकटों का नहीं पड़ा असर! RBI ने भारतीय वित्तीय व्यवस्था को बताया मजबूत, निवेशकों के लिए आई राहत की खबर

बाहरी संकटों का नहीं पड़ा असर! RBI ने भारतीय वित्तीय व्यवस्था को बताया मजबूत, निवेशकों के लिए आई राहत की खबर

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Jun 30, 2026 05:03 pm IST,  Updated : Jun 30, 2026 05:03 pm IST

दुनियाभर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक अनिश्चितता और तकनीकी बदलावों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर राहत भरी खबर आई है। भारतीय रिजर्व बैंक की ताजा फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट के मुताबिक, देश की बैंकिंग और वित्तीय व्यवस्था मजबूत स्थिति में है।

RBI ने रिपोर्ट ने भारतीय...- India TV Hindi
RBI ने रिपोर्ट ने भारतीय वित्तीय व्यवस्था को बताया मजबूत Image Source : ANI

दुनियाभर में युद्ध, महंगाई और आर्थिक अनिश्चितता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए राहत भरी खबर आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ताजा फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट (FSR) के मुताबिक, बाहरी चुनौतियों के बावजूद देश की वित्तीय व्यवस्था मजबूत बनी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों (NBFC) की बेहतर वित्तीय स्थिति ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है।

RBI की रिपोर्ट के अनुसार, देश के अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (SCBs) पर्याप्त पूंजी, मजबूत नकदी व्यवस्था और बेहतर एसेट क्वालिटी के कारण सुरक्षित स्थिति में हैं। बैंकों का मुनाफा भी स्थिर बना हुआ है। रिपोर्ट में किए गए स्ट्रेस टेस्ट से पता चला है कि अगर भविष्य में कोई बड़ा आर्थिक झटका भी आता है, तब भी भारतीय बैंक नियामकीय मानकों से ऊपर बने रहेंगे।

NBFC सेक्टर भी मजबूत स्थिति में

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFCs) भी मजबूत पूंजी, अच्छी कमाई और बेहतर लोन रिकवरी की वजह से वित्तीय रूप से स्वस्थ हैं। इससे देश के वित्तीय तंत्र को ज्यादा मजबूती मिल रही है और निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है।

AI और साइबर हमले सबसे बड़ी चुनौती

RBI ने चेतावनी भी दी है कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से होने वाले साइबर हमले सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं। तेजी से बदलती तकनीक के कारण वित्तीय संस्थानों को अपनी साइबर सुरक्षा और अधिक मजबूत करनी होगी, ताकि ग्राहकों की जानकारी और लेनदेन सुरक्षित रह सकें।

गवर्नर संजय मल्होत्रा ने क्या कहा?

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि दुनिया इस समय भू-राजनीतिक तनाव और AI जैसी नई तकनीकों के कारण बड़े बदलावों से गुजर रही है। इसके बावजूद भारत ने मजबूत आर्थिक वृद्धि, नियंत्रित महंगाई, कंपनियों की बेहतर बैलेंस शीट और मजबूत वित्तीय व्यवस्था के दम पर खुद को स्थिर बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक वैश्विक और घरेलू जोखिमों पर लगातार नजर रखे हुए है। यदि भविष्य में कोई नई चुनौती सामने आती है तो उससे निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। RBI का मानना है कि मजबूत बैंकिंग व्यवस्था और सतर्क नीतियां आने वाले समय में भी भारतीय अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने में अहम भूमिका निभाएंगी।

यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट तनाव पर RBI की पैनी नजर, संजय मलहोत्रा ने ब्याज दरों को लेकर दिया बड़ा संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

rbi