1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कश्मीर से लौटने वाले सैलानियों से ज्यादा किराया न वसूलें एयरलाइन कंपनियां, DGCA ने भी जारी की एडवायजरी

कश्मीर से लौटने वाले सैलानियों से ज्यादा किराया न वसूलें एयरलाइन कंपनियां, DGCA ने भी जारी की एडवायजरी

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 23, 2025 01:17 pm IST,  Updated : Apr 23, 2025 01:17 pm IST

डीजीसीए ने कहा कि एयरलाइन कंपनियों को इस कठिन समय में अप्रत्याशित परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना कर रहे पर्यटकों को सभी जरूरी मदद प्रदान करने के लिए भी कहा गया है।

pahalgam attack, pahalgam terrorist attack, kashmir, pahalgam terror attack, dgca, airline companies- India TV Hindi
देश के सभी कनेक्टेड डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट बढ़ाने के निर्देश Image Source : PTI

एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने बुधवार को देश की तमाम एयरलाइन कंपनियों से श्रीनगर से फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है, ताकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पर्यटकों की वापसी जल्दी और आसान हो सके। इसके अलावा, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन कंपनियों से श्रीनगर के लिए फ्लाइट टिकटों के लिए कैंसिलेशन और रीशेड्यूलिंग फीस माफ करने पर भी विचार करने के लिए कहा है। बताते चलें कि आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर हमला कर दिया था। दोपहर को हुए इस हमले में 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

देश के सभी कनेक्टेड डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट बढ़ाने के निर्देश

मंगलवार को आतंकी हमले में मारे गए लोगों में ज्यादातर दूसरे राज्यों से आए सैलानी थे। डीजीसीए ने बुधवार को एक एडवायजरी जारी करते हुए कहा कि पहलगाम में हुए हमले के बाद, वापस अपने घर लौटने के इच्छुक पर्यटकों की ओर से डिमांड अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई है। विमानन नियामक ने कहा, “इस मामले में, एयरलाइन कंपनियों को सलाह दी जाती है कि वे बढ़ती मांग के जवाब में फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करें और इसके साथ ही श्रीनगर से देशभर के अलग-अलग के डेस्टिनेशन तक निर्बाध संपर्क सुनिश्चित करें, ताकि फंसे हुए पर्यटकों को निकालने में सुविधा हो।”

'फ्लाइट टिकट का किराया न बढ़ाएं एयरलाइन कंपनियां' 

डीजीसीए ने कहा कि एयरलाइन कंपनियों को इस कठिन समय में अप्रत्याशित परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना कर रहे पर्यटकों को सभी जरूरी मदद प्रदान करने के लिए भी कहा गया है। बताते चलें कि टाटा ग्रुप की एयर इंडिया और इंडिगो बुधवार को श्रीनगर से देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए एक्स्ट्रा फ्लाइट्स ऑपरेट कर रही हैं। इसी बीच, नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइन कंपनियों से ये सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि श्रीनगर रूट पर फ्लाइट टिकट के किराये में कोई बढ़ोतरी न की जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा