1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ट्रंप के नए टैरिफ के बाद रो देगा पाकिस्तान, कंगाल पड़ोसी का अब क्या होगा

ट्रंप के नए टैरिफ के बाद रो देगा पाकिस्तान, कंगाल पड़ोसी का अब क्या होगा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 03, 2025 12:21 pm IST,  Updated : Apr 03, 2025 12:29 pm IST

अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के अनुसार, 2024 में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच करीब 7.3 बिलियन डॉलर का वस्तु व्यापार हुआ था। पाकिस्तान को अमेरिकी निर्यात 2.1 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में 4.4% ज्यादा है, जबकि पाकिस्तान से कुल आयात 5.1 बिलियन डॉलर रहा, जो 2023 की तुलना में 4.9% ज्यादा है।

Donald trump, donald trump, tarrif policy, us tarrif policy, new tarrif policy, pakistan, us tarrif - India TV Hindi
1 करोड़ के माल पर 29 लाख रुपये का टैरिफ Image Source : AP

Donald Trump's new Tarrif Rate: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर के अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग टैरिफ रेट लागू कर दिए हैं। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने सामने वाले देशों से वसूले जाने वाले टैरिफ की तुलना में आधा टैरिफ ही लगाया है। अमेरिका के नए टैरिफ रेट्स की लिस्ट में भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान भी शामिल है। अमेरिका ने पाकिस्तान पर 29 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है। बताते चलें कि पाकिस्तान अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर 58 प्रतिशत टैरिफ वसूलता है। अमेरिका के इस फैसले से पाकिस्तान का सड़क पर आना लगभग तय हो गया है क्योंकि इस नए फैसले के बाद अब पाकिस्तान की कंपनियों को पहले की तुलना में ज्यादा टैरिफ चुकाना होगा।

अमेरिका को मुख्य रूप से कपड़े एक्सपोर्ट करता है पाकिस्तान

संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के अनुसार, 2024 में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच करीब 7.3 बिलियन डॉलर का वस्तु व्यापार हुआ था। पाकिस्तान को अमेरिकी निर्यात 2.1 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में 4.4% ज्यादा है, जबकि पाकिस्तान से कुल आयात 5.1 बिलियन डॉलर रहा, जो 2023 की तुलना में 4.9% ज्यादा है। बताते चलें कि पाकिस्तान मुख्य रूप से अमेरिका को टेक्सटाइल, कपड़े, चमड़े से बनी वस्तुएं, चीनी, अनाज, फल, कपास, मिनरल फ्यूल आदि एक्सपोर्ट करता है। अमेरिका के नए टैरिफ रेट के अनुसार अब पाकिस्तान के बिजनेस को अपने एक्सपोर्ट पर 29 प्रतिशत का टैरिफ देना होगा।

1 करोड़ के माल पर 29 लाख रुपये का टैरिफ

उदाहरण के लिए अगर पाकिस्तान 1 करोड़ रुपये की अपनी कोई चीज अमेरिका को एक्सपोर्ट करता है तो उसे इस पर 29 प्रतिशत यानी 29 लाख रुपये का टैरिफ चुकाना होगा। ध्यान रहे कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पहले से ही काफी खराब है और पड़ोसी देश की मुद्रा पाकिस्तानी रुपया की स्थिति भी काफी दयनीय है। IMF के डेटा के मुताबिक, साल 2024 में पाकिस्तान की जीडीपी 374.6 अमेरिकी डॉलर थी और 2025 में जीडीपी ग्रोथ 3.2 प्रतिशत है। आज की तारीख में अमेरिका का एक डॉलर, पाकिस्तान के 277.65 रुपये के बराबर है। ऐसे में अमेरिका के इस कदम से पाकिस्तान पर भारी-भरकम आर्थिक दबाव पड़ना तय है, जो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है।

बाकी पड़ोसी देशों पर कितना टैरिफ

पाकिस्तान के अलावा, अमेरिका ने भारत के अन्य पड़ोसी देशों में शामिल श्रीलंका पर सबसे ज्यादा 44 प्रतिशत, बांग्लादेश पर 37 प्रतिशत टैरिफ लागू किया है। अमेरिका ने भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लागू किया है। अमेरिका ने सबसे ज्यादा कंबोडिया पर 49 प्रतिशत, मेडागास्कर पर 47 प्रतिशत, वियतनाम पर 46 प्रतिशत टैरिफ लागू किया है। ट्रंप प्रशासन ने दवाइयों समेत कुछ बेहद आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं को टैरिफ से छूट दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा