1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बैंक अकाउंट की तरह UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा! जानिए कैसे काम करेगा यह नया सिस्टम

बैंक अकाउंट की तरह UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा! जानिए कैसे काम करेगा यह नया सिस्टम

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : May 23, 2026 11:32 am IST,  Updated : May 23, 2026 11:32 am IST

EPFO के करोड़ों खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब कर्मचारियों को अपना PF निकालने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

UPI से निकाल सकेंगे PF का...- India TV Hindi
UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा Image Source : EPFO

EPFO से पैसा निकालने की झंझट अब जल्द खत्म होने वाली है। आने वाले समय में कर्मचारी अपने PF का पैसा बिल्कुल बैंक अकाउंट की तरह UPI के जरिए निकाल सकेंगे। श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने हाल ही में बताया था कि इस नई सुविधा की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसे देशभर में लागू किया जा सकता है। इस कदम से करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

नई व्यवस्था के तहत EPFO सदस्य अपने PF खाते में मौजूद बैलेंस को सीधे UPI के जरिए बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके लिए सदस्य का बैंक अकाउंट EPFO से लिंक होना जरूरी होगा। यूजर अपने UPI PIN की मदद से सुरक्षित तरीके से ट्रांजैक्शन पूरा कर पाएंगे। पैसा बैंक खाते में आते ही कर्मचारी उसे ऑनलाइन पेमेंट, UPI ट्रांजैक्शन या ATM से कैश निकालने में इस्तेमाल कर सकेंगे।

अभी कैसे निकालना पड़ता है PF?

फिलहाल PF निकालने के लिए EPFO पोर्टल पर क्लेम फाइल करना पड़ता है। इसके बाद प्रक्रिया पूरी होने में कई दिन लग जाते हैं। हालांकि ऑटो-सेटलमेंट सिस्टम के जरिए कुछ मामलों में 3 दिन के भीतर पैसा मिल जाता है, लेकिन नई UPI सुविधा से यह प्रक्रिया और भी तेज हो सकती है। सरकार ने ऑटो-सेटलमेंट की सीमा भी बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी है, जिससे बीमारी, शादी, शिक्षा और घर खरीदने जैसे कामों के लिए जल्दी पैसा मिल सके।

7 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदा

EPFO इस सिस्टम को पूरी तरह लागू करने से पहले तकनीकी दिक्कतों को दूर करने में जुटा है। माना जा रहा है कि यह सुविधा शुरू होने के बाद देश के 7 करोड़ से ज्यादा EPFO सदस्यों को बड़ा फायदा मिलेगा।

WhatsApp पर भी मिलेगी EPFO सेवा

EPFO अब WhatsApp के जरिए भी सेवाएं देने की तैयारी कर रहा है। सदस्य EPFO के आधिकारिक WhatsApp नंबर पर “Hello” भेजकर बातचीत शुरू कर सकेंगे। इससे PF से जुड़ी जानकारी और अपडेट लेना पहले से आसान हो जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा