1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Zomato के Co-Founder Mohit Gupta ने दिया इस्तीफा, वजह आई सामने

Zomato के Co-Founder Mohit Gupta ने दिया इस्तीफा, वजह आई सामने

 Published : Nov 18, 2022 10:00 pm IST,  Updated : Nov 18, 2022 10:01 pm IST

ऑनलाइन फूड ऑर्डर और डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के सह-संस्थापक मोहित गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होनें इसके पीछे का कारण भी स्पष्ट कर दिया है।

Zomato के co-founder Mohit Gupta ने दिया इस्तीफा- India TV Hindi
Zomato के co-founder Mohit Gupta ने दिया इस्तीफा Image Source : FILE

ऑनलाइन फूड ऑर्डर और डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के सह-संस्थापक मोहित गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मोहित गुप्ता साढ़े चार साल पहले ज़ोमैटो से जुड़े थे। उन्हें वर्ष 2020 में कंपनी के सीईओ के पद से पारी की शुरुआत की थी। हाल ही में कंपनी ने अपना आईपीओ लॉन्च किया था।  

इस वजह से दिया इस्तीफा

कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना के अनुसार, गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि वह ज़ोमैटो से आगे बढ़ने का फैसला कर रहे हैं ताकि जीवन में अन्य क्षेत्रों में कुछ नया तलाश किया जा सके। जोमैटो ने कहा कि गुप्ता को कंपनी अधिनियम 2013 और सूचीबद्ध नियमों के तहत प्रमुख प्रबंधकीय कर्मी के रूप में नामित नहीं किया गया था।

Zomato से दो बड़ी कंपनियों ने खींचे थे हाथ

टाइगर ग्लोबल ने खाने-पीने के सामान की ऑनलाइन डिलिवरी करने वाली कंपनी जोमैटो (Zomato) में अपनी करीब आधी हिस्सेदारी बेच दी थी। इसके बाद जोमैटो में उसकी हिस्सेदारी 2.77 प्रतिशत रह गई थी। जोमैटो ने बताया था कि खुले बाजार में किए गए इस सौदे में टाइगर ग्लोबल ने अपने 18.45 करोड़ शेयर बेचे हैं। 

अब 2.77 फीसदी रह गई थी शेयर

इस बिक्री से पहले टाइगर ग्लोबल की कंपनी इंटरनेट फंड की जोमैटो में 5.11 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जोमैटो ने बताया कि 25 जुलाई से दो अगस्त 2022 के बीच कंपनी ने अपने 18.45 करोड़ शेयर बेचे है, जो 2.34 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। इस बिक्री के बाद इंटरनेट फंड की जोमैटो में हिस्सेदारी घटकर 2.77 प्रतिशत रह गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा