1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर फ्री का सफर बंद, अब देना होगा टोल टैक्स; देखें रेट लिस्ट

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर फ्री का सफर बंद, अब देना होगा टोल टैक्स; देखें रेट लिस्ट

 Written By: Shivendra Singh
 Published : May 14, 2026 01:58 pm IST,  Updated : May 14, 2026 01:58 pm IST

दिल्ली से देहरादून के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अब मुफ्त सफर का समय समाप्त हो गया है। NHAI ने इस रूट पर टोल टैक्स वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दिल्ली-देहरादून...- India TV Hindi
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर टोल Image Source : ANI

दिल्ली से देहरादून की दूरी को समेटने वाले देश के सबसे आधुनिक दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) पर अब मुफ्त सफर का आनंद खत्म होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने एक्सप्रेसवे के पहले चरण पर टोल टैक्स वसूलने की तैयारी पूरी कर ली है। अब इस मार्ग का उपयोग करने वाले यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी होगी।

आज से लागू हो रही हैं नई दरें

अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बागपत-खेकड़ा खंड पर टोल की दरें प्रभावी कर दी गई हैं। अब तक इस एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों को ट्रायल के तौर पर आम जनता के लिए मुफ्त खोला गया था, लेकिन अब टोल प्लाजा एक्टिव हो गए हैं। यह बदलाव यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए किए गए भारी निवेश और रखरखाव के खर्च को पूरा करने के लिए किया गया है।

टोल रेट लिस्ट

गाड़ियां सिंगल जर्नी का टोल रिटर्न जर्नी (24 घंटे के अंदर) का टोल
कार, जीप, छोटे वाहन 190 रुपये 285 रुपये
लाइट कमर्शियल, हल्के माल वाहक वाहन, मिनी बस 310 रुपये 460 रुपये
बस और ट्रक 645 रुपये 970 रुपये
ओवर साइज व्हीकल 1235 रुपये 1835 रुपये
थ्री एक्सल कमर्शियल व्हीकल 705 रुपये 1055 रुपये

फास्टैग से होगा ऑटोमैटिक भुगतान

एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति से बचने के लिए कैशलेस सिस्टम को प्रायोरिटी दी जा रही है। सभी टोल बूथों पर फास्टैग की सुविधा अनिवार्य है। सेंसर के जरिए वाहन के गुजरते ही टोल गेट अपने आप खुल जाएंगे और तय राशि आपके अकाउंट से कट जाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि पेट्रोल-डीजल की खपत में भी कमी आएगी।

सफर में कितनी आएगी कमी?

भले ही अब टोल देना पड़ेगा, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के पूरी तरह शुरू होने से दिल्ली से देहरादून का सफर जो पहले 5-6 घंटे का था, वह घटकर मात्र 2.5 से 3 घंटे रह जाएगा। इससे यात्रियों के समय की बड़ी बचत होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा