1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, आज किस भाव पर चल रहा कारोबार- चेक करें डिटेल्स

सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, आज किस भाव पर चल रहा कारोबार- चेक करें डिटेल्स

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : May 08, 2026 10:19 am IST,  Updated : May 08, 2026 12:18 pm IST

3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें भी आज बढ़त लेकर 2,59,999 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली, जो गुरुवार को 2,58,540 रुपये के भाव पर बंद हुई थी।

gold price, gold price today, gold, gold rate, gold rate today, mcx, mcx gold price, mcx gold rate, - India TV Hindi
सोना-चांदी की कीमतों में आज साधारण बढ़त Image Source : INDIA TV

Silver and Gold Price: शुक्रवार को सोना और चांदी के भाव में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। आज शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातु बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। हफ्ते के आखिरी दिन, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी एक सीमित बढ़त लेकर हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। सुबह 10.02 बजे के आसपास 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 0.29 प्रतिशत (449 रुपये) की बढ़त के साथ 1,52,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें 0.57 प्रतिशत (1461 रुपये) की तेजी के साथ 2,60,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

सोने और चांदी की कीमतों में साधारण बढ़त

शुक्रवार को 5 जून की डिलीवरी वाला सोना तेजी के साथ 1,52,672 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जो गुरुवार को 1,52,261 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज कारोबार के दौरान सोने की कीमत 1,53,103 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,52,672 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है। वहीं दूसरी तरफ, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें भी आज बढ़त लेकर 2,59,999 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली, जो गुरुवार को 2,58,540 रुपये के भाव पर बंद हुई थी। आज कारोबार के दौरान, चांदी का भाव 2,61,811 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,59,769 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

गुरुवार को सर्राफा बाजार में चांदी ने मारी लंबी छलांग

बताते चलें कि गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में जहां मामूली तेजी दर्ज की गई थी। वहीं दूसरी ओर, चांदी के दाम लंबी छलांग के साथ बंद हुए। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 7000 रुपये की बढ़त के साथ 2,61,500 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर पहुंच गई थी। चांदी के अलावा, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में 600 रुपये की मामूली तेजी दर्ज की गई, जिसके बाद ये 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। बताते चलें कि शनिवार और रविवार को एमसीएक्स के साथ-साथ सर्राफा बाजार भी बंद रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा