1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में अचानक आया उछाल! MCX पर चढ़े दाम, जानें आज क्या है नया रेट

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में अचानक आया उछाल! MCX पर चढ़े दाम, जानें आज क्या है नया रेट

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Jun 04, 2026 11:35 am IST,  Updated : Jun 04, 2026 11:35 am IST

सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कमजोर अमेरिकी डॉलर, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक तनाव कम होने की उम्मीदों ने सोने-चांदी को मजबूती दी है।

सोना-चांदी की कीमतों...- India TV Hindi
सोना-चांदी की कीमतों में तेजी Image Source : CANVA

सोना और चांदी की कीमतों में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों धातुओं की कीमतों में जोरदार उछाल आया। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच निवेशकों का ट्रेंड एक बार फिर सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी की ओर बढ़ा है। इसका असर घरेलू बाजार में भी साफ दिखाई दिया, जहां सोने और चांदी दोनों के भाव उछल गए।

MCX पर सोना-चांदी हुआ महंगा

गुरुवार को MCX पर अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना 840 रुपये की बढ़त के साथ 1,59,366 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं जुलाई 2026 डिलीवरी वाली चांदी 753 रुपये चढ़कर 2,63,711 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि पिछले कारोबारी सत्र में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन आज बाजार खुलते ही निवेशकों की खरीदारी बढ़ने से कीमतों में मजबूती लौट आई।

क्यों बढ़े सोने और चांदी के दाम?

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आने से सोना और चांदी निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक हो गए हैं। इसके अलावा पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर बाजार में हलचल बढ़ी है। अमेरिका में इजराइल और लेबनान के बीच युद्धविराम को लेकर बढ़ती उम्मीदों ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। साथ ही अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ युद्ध को जारी रखने पर सवाल उठाए जाने से भी वैश्विक बाजारों में नई चर्चा शुरू हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमका सोना

वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.7 प्रतिशत बढ़कर 4,461 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। वहीं अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,487 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी, प्लैटिनम और पैलेडियम में भी मजबूती देखने को मिली।

दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में क्या है सोने का भाव?

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,672 रुपये प्रति 8 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,088 रुपये प्रति 8 ग्राम दर्ज की गई। मुंबई और हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 1,14,552 रुपये प्रति 8 ग्राम रहा, जबकि चेन्नई में इसका भाव 1,15,992 रुपये प्रति 8 ग्राम पहुंच गया। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वैश्विक परिस्थितियां इसी तरह बनी रहती हैं तो सोने की कीमतों में आगे भी मजबूती देखने को मिल सकती है। अब निवेशकों की नजर अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल डेटा पर टिकी है, जिससे ब्याज दरों और बाजार की अगली दिशा के संकेत मिल सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा