Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price: पहली बार 78,000 रुपये के पार निकला सोने का भाव, चेक करें आज की ताजा कीमतें

Gold Price: पहली बार 78,000 रुपये के पार निकला सोने का भाव, चेक करें आज की ताजा कीमतें

Edited By: Sunil Chaurasia
Published : Sep 26, 2024 07:17 pm IST, Updated : Sep 26, 2024 07:17 pm IST

बुधवार को सोने का भाव 900 रुपये की तेजी के साथ 77,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मजबूत विदेशी रुख के बीच औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मजबूत मांग के कारण चांदी भी 1,000 रुपये बढ़कर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

78,000 के पार पहुंचा सोने का भाव- India TV Paisa
Photo:FREEPIK 78,000 के पार पहुंचा सोने का भाव

Gold Price: ग्लोबल मार्केट में में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख और आभूषण विक्रेताओं की लगातार खरीदारी के कारण सोने के भाव में रिकॉर्ड तेजी जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 400 रुपये की तेजी के साथ 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोने में लगातार दूसरे दिन भी रिकॉर्ड तेजी रही। गुरुवार को सोना 400 रुपये की तेजी के साथ 78,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

बुधवार को 900 रुपये की बढ़त के साथ 77,850 रुपये पर पहुंचा था भाव

बताते चलें कि बुधवार को सोने का भाव 900 रुपये की तेजी के साथ 77,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मजबूत विदेशी रुख के बीच औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मजबूत मांग के कारण चांदी भी 1,000 रुपये बढ़कर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। जबकि बुधवार को चांदी की कीमत 3000 रुपये की तेजी के साथ 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 77,900 रुपये के नए रिकॉर्ड पर

इसके अलावा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 77,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। जबकि पिछले सत्र (बुधवार) में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 77,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय मांग में तेजी के साथ-साथ मजबूत वैश्विक रुख से सोने की कीमतों को समर्थन मिला है।

MCX पर भी सोने के भाव ने बनाया नया रिकॉर्ड

इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलिवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 162 रुपये बढ़कर 75,475 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। दिसंबर डिलिवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 1,034 रुपये बढ़कर 93,079 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना 0.61 प्रतिशत बढ़कर 2,701.20 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्यों बढ़ रहा है सोने का भाव

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘प्रमुख पश्चिमी केंद्रीय बैंकरों की आसान मॉनेटरी पॉलिसी और पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध की चिंताओं ने सोने में हाल ही में तेजी का रुख देखने को मिला है।’’ सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के अलावा, इसने कीमती धातुओं को भी समर्थन दिया। एशियाई कारोबारी घंटों में चांदी भी 2.63 प्रतिशत बढ़कर 32.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement