1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today : सोने की कीमतों में आ गया उछाल, चांदी में भी तेजी, जानिए लेटेस्ट कीमतें

Gold Price Today : सोने की कीमतों में आ गया उछाल, चांदी में भी तेजी, जानिए लेटेस्ट कीमतें

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Nov 22, 2024 09:36 am IST,  Updated : Nov 22, 2024 09:36 am IST

Gold Price Today : शुक्रवार सुबह सोना वायदा 77030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी वायदा 89,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने का भाव- India TV Hindi
सोने का भाव Image Source : FILE

Gold Price Today on 22 November 2024 : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू स्तर पर भी सोने की कीमतें हरे निशान पर ट्रेड करती दिखीं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में 5 दिसंबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.44 फीसदी या 337 रुपये की बढ़त के साथ 77030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 5 फरवरी 2025 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.42 फीसदी या 328 रुपये की बढ़त के साथ 77,822 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1400 रुपये की तेज बढ़ोतरी के साथ 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयी।

चांदी की घरेलू कीमतें

चांदी की घरेलू वायदा कीमतें शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखीं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 5 दिसंबर 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.07 फीसदी या 65 रुपये की बढ़त के साथ 89,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी स्टेबल ट्रेड करती दिखाई दी थी। यह 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई थी। 

 

सोने की वैश्विक कीमतें

सोने की वैश्विक कीमतों में शु्क्रवार को तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.59 फीसदी या 15.90 डॉलर की बढ़त के साथ 2715.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.66 फीसदी या 17.61 डॉलर की बढ़त के साथ 2687.33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी की वैश्विक कीमतें

 

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी शुक्रवार सुबह तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी 0.40 फीसदी या 0.13 डॉलर की बढ़त के साथ 31.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, चांदी स्पॉट 0.41 फीसदी या 0.13 डॉलर की बढ़त के साथ 30.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा