1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, 2 महीने के न्यूनतम स्तर पर आया Gold

Gold Price Today: सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, 2 महीने के न्यूनतम स्तर पर आया Gold

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Sep 01, 2022 10:42 am IST,  Updated : Sep 01, 2022 10:42 am IST

Gold Price Today: किसी भी देश में बढ़ती महंगाई (Inflation) को उस देश में सोने के भाव से तौला जाता है। निवेशक सोने (Gold) को सबसे भरोसेमंद निवेश मानते हैं। आज सोने का भाव पिछले दो महीने के सबसे न्यूनतम स्तर पर चला गया है।

 सोने की कीमतों में...- India TV Hindi
सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट Image Source : INDIA TV

Gold Price Today: किसी भी देश में बढ़ती महंगाई (Inflation) को उस देश में सोने के भाव से तौला जाता है। निवेशक सोने (Gold) को सबसे भरोसेमंद निवेश मानते हैं। आज सोने का भाव पिछले दो महीने के सबसे न्यूनतम स्तर पर चला गया है। सोने में आज 540 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद से 24 Carat Gold की कीमत 50,730 रुपये हो गई है। वहीं चांदी (Silver) में आज तेजी देखी जा रही है। 1Kg चांदी की कीमत अभी भी 51,600 रुपये है।

अन्य शहरों में क्या है सोने का हाल?

भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में गुड रिटर्न्स के मुताबिक, आज सोने का भाव 50,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यही रेट कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर और विशाखापटनम में भी है। दिल्ली में 50,950 रुपये प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत है। वहीं चेन्नई में 51,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना आज कारोबार कर रहा है। मुंबई और दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 51,600 रुपये है, जिसमें पिछले दो दिन से कोई बदलाव नहीं आया है। यही हाल कोलकाता, जयपुर पुणे, अहमदाबाद, पटना और लखनऊ का भी है। 

कल चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के बीच भारतीय बाजार में बुधवार को सोने का भाव 270 रुपये लुढ़क कर 51,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि कल चांदी काफी कमजोर दिखी और 3200 रुपये की गिरावट दर्ज की, जिसके बाद एक किलो चांदी की कीमत 50,800 रुपये आ गई थी। पांच दिनो तक लगातार गिरावट होने के बाद आज चांदी मजबूत होती दिख रही है। 

जुलाई महीनें में आभूषण निर्यात में आई गिरावट

देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात जुलाई में एक साल पहले के समान महीने की तुलना में मामूली घटकर 24,913.99 करोड़ रुपये रह गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक साल पहले समान महीने में रत्न एवं आभूषण निर्यात 25,157.64 करोड़ रुपये रहा था। जीजेईपीसी के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा, ‘‘जुलाई और अगस्त रत्न एवं आभूषण निर्यात के लिए ठंडे रहते हैं। हालांकि, सादे सोने के आभूषणों के निर्यात में उछाल से कुल निर्यात में मामूली कमी दर्ज हुई है।’’ 

जीजेईपीसी के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह अप्रैल-जुलाई के दौरान कुल रत्न एवं आभूषण निर्यात 10.99 प्रतिशत बढ़कर 1,03,931.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 93,640.44 करोड़ रुपये था। सादे सोने के आभूषणों का कुल निर्यात जुलाई में 24.22 प्रतिशत बढ़कर 2,591.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले साल के समान महीने में 2,086.41 करोड़ रुपये था। आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में तराशे और पॉलिश हीरों का निर्यात 7.56 प्रतिशत घटकर 15,387.93 करोड़ रुपये रह गया। यह जुलाई, 2021 में 16,646.69 करोड़ रुपये था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा