1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Silver Price Today: सोना फिर चढ़ा आसमान पर, चांदी बनी रॉकेट! जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना फिर चढ़ा आसमान पर, चांदी बनी रॉकेट! जानें आज के ताजा भाव

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Nov 13, 2025 11:46 am IST,  Updated : Nov 13, 2025 11:46 am IST

सोने और चांदी की चमक कम होने का नाम नहीं ले रही। 13 नवंबर, गुरुवार की सुबह कमोडिटी मार्केट खुलते ही दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। जहां सोने के दाम में लगातार उछाल जारी है, वहीं चांदी ने तो रफ्तार पकड़ ली है और निवेशकों को चौकाने वाला रिटर्न दे रही है।

सोना-चांदी के दाम- India TV Hindi
सोना-चांदी के दाम Image Source : CANVA

फेस्टिव सीजन के बाद भी कीमती धातुओं का जलवा कम नहीं हुआ है। 13 नवंबर, गुरुवार को घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों के लिए ये खबर राहत और चिंता दोनों लेकर आई है क्योंकि एक ओर निवेशकों के लिए रिटर्न बढ़े हैं, वहीं शादी के मौसम में आभूषण खरीदने वालों की जेब पर असर पड़ सकता है।

सोने में तेजी, कीमत पहुंची नई ऊंचाई पर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सुबह 11 बजे तक सोना 523 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। सुबह के सत्र में सोने का भाव 127,030 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। ट्रेडिंग के दौरान इसने 126,337 रुपये का लो और 127,271 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया। यानी सोने ने फिर एक बार अपनी चमक से बाजार को रोशन कर दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में डॉलर की कमजोरी और अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता के चलते सोने में खरीदारी बढ़ी है। साथ ही, मध्य पूर्व और यूरोप में जारी भू-राजनीतिक तनाव ने भी सोने को एक बार फिर सेफ हेवन एसेट बना दिया है।

चांदी बनी रॉकेट

अगर बात करें चांदी की, तो आज सुबह इसमें जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सुबह 11:00 बजे तक एमसीएक्स पर चांदी 3005 रुपये प्रति किलो उछलकर 1,65,096 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, ट्रेडिंग के दौरान इसने 1,63,000 रुपये का लो और 1,65,818 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड छुआ। एनालिस्ट्स का कहना है कि औद्योगिक मांग में सुधार और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेक्टर से बढ़ती खपत ने चांदी के भाव को रॉकेट बना दिया है। खास बात यह है कि चांदी का उपयोग न सिर्फ आभूषणों में, बल्कि सोलर पैनल और मेडिकल इक्विपमेंट्स में भी तेजी से बढ़ रहा है।

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो निवेशक पहले से सोने या चांदी में निवेश किए हुए हैं, वे फिलहाल मुनाफावसूली से बचें। वहीं, नए निवेशक हर गिरावट पर धीरे-धीरे खरीदारी कर सकते हैं, क्योंकि आने वाले महीनों में सोना और चांदी दोनों के दाम और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा