1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजार भी बढ़ा रहा भारतीय सेनाओं का मनोबल, हरे निशान पर खुला, इन स्टॉक्स में है तेजी

शेयर बाजार भी बढ़ा रहा भारतीय सेनाओं का मनोबल, हरे निशान पर खुला, इन स्टॉक्स में है तेजी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 08, 2025 09:40 am IST,  Updated : May 08, 2025 09:40 am IST

सेंसेक्स पैक में सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स में देखने को मिली है। इसके अलावा, पावरग्रिड, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और एसबीआई के शेयर भी तेजी के साथ ट्रेड करते दिखे।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद शेयर बाजार का मनोबल मजबूत बना हुआ है। बुधवार तड़के भारतीय सेनाओं के संयुक्त प्रयास से पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया था। इसके तहत 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया था। भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 166 अंक की बढ़त लेकर 80,912 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.16 फीसदी या 121 अंक की बढ़त के साथ 80,841 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान पर और 13 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 24,407 अंक पर सपाट ट्रेड करता दिखा।

इन शेयरों में दिखी तेजी

सेंसेक्स पैक के शेयरों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स में देखने को मिली है। इसके अलावा, पावरग्रिड, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एशियन पेंट के शेयर में तेजी देखने को मिली। इससे इतर जोमैटो, मारुति सुजुकी, आईटीसी, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, सनफार्मा, रिलायंस, टाटा स्टील, टाइटन, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में गिरावट देखने को मिली।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 में 1.10 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.38, निफ्टी आईटी में 0.37, निफ्टी मीडिया में 0.17 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.37 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.57 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.15 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.16 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक में 0.50 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.72 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.71 फीसदी की तेजी देखी गई। इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.30 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.02 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.58 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.41 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.19 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 0.61 फीसदी की गिरावट देखी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा