1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बदल गया ट्रेंड: लोग ज्वैलरी नहीं इस तरह खरीद रहे हैं सोना, अप्रैल में हुआ 124 करोड़ का निवेश

बदल गया ट्रेंड: लोग ज्वैलरी नहीं इस तरह खरीद रहे हैं सोना, अप्रैल में हुआ 124 करोड़ का निवेश

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : May 16, 2023 05:12 pm IST,  Updated : May 16, 2023 05:12 pm IST

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, गोल्ड ईटीएफ से मार्च में 266 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई थी।

Gold ETF- India TV Hindi
Gold ETF Image Source : FILE

देश में सोने की बढ़ती कीमतों के बीच लोगों में खरीदारी का ट्रेंड भी बदल रहा है। पारंपरिक रूप से भारतीय सोने को ज्वैलरी के रूप में खरीदते थे। लेकिन अब लोग सोने को निवेश के रूप में खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। इसे देखते हुए लोग अब डिजिटल प्रारूप में सोने को खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। यही कारण है कि भारत में गोल्ड ईटीएफ में निवेश तेजी से बढ़ रहा है। यह बात अप्रैल के आंड़ों से साफ पता चलती है। 

अप्रैल में इन निवेश योजनाओं में 124 करोड़ रुपये का निवेश आया, जबकि इससे पिछले महीने शुद्ध निकासी हुई थी। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, गोल्ड ईटीएफ से मार्च में 266 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई थी। 

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक (प्रबंधक शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों में हमने सोने की कीमतों में वृद्धि देखी है। सोने की कीमतें बढ़ने के बीच कुछ निवेशकों ने मुनाफावसूली की। दूसरी ओर कुछ निवेशकों ने यह सोचकर जोखिम लेने का विकल्प चुना कि केंद्रीय बैंक दरों में आगे बढ़ोतरी नहीं करेगा।’’ 

उन्होंने आगे कहा कि विकसित अर्थव्यवस्थाओं में जोखिम बने हुए हैं और इसलिए समीक्षाधीन महीने में निवेशक गोल्ड ईटीएफ की ओर आकर्षित हुए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।