1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IPOs in December 2023: इस महीने कमाई के मिलेंगे ढेरों मौके, इन कंपनियों के आएंगे आईपीओ

IPOs in December 2023: इस महीने कमाई के मिलेंगे ढेरों मौके, इन कंपनियों के आएंगे आईपीओ

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Dec 05, 2023 09:08 am IST,  Updated : Dec 05, 2023 09:08 am IST

IPOs in December 2023: दिसंबर के महीने में डोम्स इंडस्ट्री और मुथूट माइक्रोफिन के साथ कई और कंपनियों के आने ओपन होंगे, जिसकी डिटेल हम इस आर्टिकल में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

IPO in December 2023- India TV Hindi
IPO in December 2023 Image Source : INDIA TV

दिसंबर में भी बाजार में नए आईपीओ आने का सिलसिला जारी रहेगा। इस महीनें मेनबोर्ड के साथ कई एसएमई आईपीओ भी खुलने जा रहे हैं।  पिछले महीने टाटा टेक्नोलॉजी, गंधार ऑयल और फ्लेयर जैसी कंपनियों के आईपीओ की दमदार लिस्टिंग देखने को मिली थी, जिस कारण निवेशकों का आईपीओ की ओर रुझान बना हुआ है। 

एक्सेंट माइक्रोसेल लिमिटेड आईपीओ

एक्सेंट माइक्रोसेल आईपीओ 8 दिसंबर, 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 12 दिसंबर, 2023 तक निवेशक इसमें पैसा लगा सकते हैं। यह 78.40 करोड़ रुपये का एक एसएमई आईपीओ होगा। ये पूरा इश्यू फ्रैश होने वाला है। इसका प्राइस बैंड 133 रुपये से लेकर 140 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। इसका लॉट साइज 1000 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को बोली लगाने के लिए कम से कम 1.40 लाख रुपये का निवेश करना होगा। 

डोम्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड आईपीओ

स्टेशनरी कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज का आईपीओ 13 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक आम निवेशकों के लिए खुलने जा रही है। इसका साइज 1200 करोड़ रुपये का होगा। इसमें ओएफएल और फ्रैश इश्यू शामिल है। अभी इस आईपीओ प्राइस बैंड की घोषणा होना बाकी है। 

मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड आईपीओ

मुथूट ग्रुप की कंपनी मुथूट माइक्रोफिन का आईपीओ भी दिसंबर में आ सकता है। मुथूट माइक्रोफिन के आईपीओ का इश्यू साइज 1,350 करोड़ रुपये हो वाला है। इसमें 950 करोड़ का फ्रैश इश्यू , जबकि 400 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है। कंपनी द्वारा अभी आईपीओ की तारीखों और प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया गया है।

शीतल यूनिवर्सल आईपीओ

एग्रीकल्चर कमोडिटी सप्लायर शीतल यूनिवर्सल लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 4 दिसंबर को खुल चुका है और 6 दिसंबर को बंद हो जाएगा। इस आईपीओ का इश्यू साइज 23.80 करोड़ रुपये है। ये पूरी तरह से फ्रैश इश्यू होने वाला है। इसका प्राइस बैंड 70 रुपये प्रति शेयर फिक्स किया गया है। इसका लॉट साइज 2000 शेयरों का है और  रिटेल निवेशकों को बोली लगाने के लिए 1.40 लाख रुपये न्यूनतम पूंजी का आवश्यकता होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा