1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत की लग गई लॉटरी, अमेरिका ने 16 मई तक रूसी तेल से हटाया प्रतिबंध, छूट से सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

भारत की लग गई लॉटरी, अमेरिका ने 16 मई तक रूसी तेल से हटाया प्रतिबंध, छूट से सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Apr 18, 2026 09:31 am IST,  Updated : Apr 18, 2026 09:54 am IST

अमेरिका ने रूसी संघ मूल के कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों को जहाजों पर लादे जाने की अनुमति देने के लिए प्रतिबंधों से छूट को 16 मई 2026 तक बढ़ा दिया है। इससे भारत को बड़ी राहत मिलेगी।

अमेरिका ने रूसी तेल आयात पर लगे प्रतिबंध से दी छूट- India TV Hindi
अमेरिका ने रूसी तेल आयात पर लगे प्रतिबंध से दी छूट Image Source : FILE PHOTO

भारत के लिए खुशखबरी है, अमेरिका ने रूसी तेल और पेट्रोलियम पदार्थ आयात करने पर लगाए गए प्रतिबंध में छूट दी है। ये छूट 16 मई तक के लिए दी गई है। अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने रूसी संघ मूल के कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों को जहाजों पर लादे जाने की अनुमति देने के लिए प्रतिबंधों से छूट को 16 मई 2026 तक बढ़ा दिया है। इससे भारतीय तेल कंपनियों को बड़ी राहत मिली है। नए प्रतिबंध छूट के नियमों के तहत 17 अप्रैल या उससे पहले जहाजों पर लादे गए रूसी कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद की अनुमति है और यह 16 मई को पूर्वी मानक समय के अनुसार आधी रात के ठीक बाद तक मान्य रहेगी।

अमेरिका ने रूसी तेल से हटाया प्रतिबंध
Image Source : TWITTERअमेरिका ने रूसी तेल से हटाया प्रतिबंध



भारत को प्रतिबंध में छूट से मिलेगा फायदा

भारत को प्रतिबंधों में छूट का प्रमुख लाभ मिला। सरकारी अधिकारियों के हवाले से आई रिपोर्टों के अनुसार, प्रतिबंधों में छूट लागू होने के बाद भारत ने रूस से लगभग 3 करोड़ बैरल तेल का ऑर्डर दिया। रिलायंस जैसी भारतीय रिफाइनरियों ने पहले रोसनेफ्ट और लुकोइल जैसे रूसी आपूर्तिकर्ताओं से अपनी खरीद कम कर दी थी, क्योंकि अमेरिका ने इन प्रमुख ऊर्जा कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रखे थे। हालांकि, बुधवार को अमेरिकी वित्त मंत्रालय के सचिव बेसेंट की टिप्पणियों से स्पष्ट संकेत मिला कि वाशिंगटन प्रतिबंधों में छूट की अवधि नहीं बढ़ाएगा।

अमेरिका ने अपने रुख में किया बदलाव

अपने रुख में स्पष्ट बदलाव करते हुए, अमेरिका ने घोषणा की कि वह एक नया 30-दिवसीय सामान्य लाइसेंस जारी करेगा, जिससे भारत सहित दुनिया भर के देशों को अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में आए बिना रूस से ऊर्जा खरीदने की अनुमति मिलेगी। यह फैसला अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के उस बयान के ठीक दो दिन बाद सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका मार्च में जारी किए गए दो 30-दिवसीय लाइसेंसों का नवीनीकरण नहीं करेगा।

बता दें कि इन लाइसेंसों के तहत प्रतिबंधित रूसी और ईरानी ऊर्जा की खरीद की अनुमति थी। स्थानीय समयानुसार शुक्रवार देर रात अमेरिकी वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, एक नया सामान्य लाइसेंस रूस से ऊर्जा खरीद की अनुमति देने वाले पुराने लाइसेंस का स्थान लेगा। हालांकि, ईरानी ऊर्जा की खरीद अब प्रतिबंधित रहेगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा