1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Mutual Fund: आने वाली है म्यूचुअल फंड की कई नई स्कीम, निवेशकों को मिलेगा कमाई का नया मौका

Mutual Fund: आने वाली है म्यूचुअल फंड की कई नई स्कीम, निवेशकों को मिलेगा कमाई का नया मौका

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Jun 26, 2022 05:07 pm IST,  Updated : Jun 26, 2022 05:07 pm IST

इस महीने कम से कम छह एएमसी ने नई योजनाएं शुरू करने की मंजूरी के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा करवाए हैं।

Mutual fund- India TV Hindi
Mutual fund Image Source : FILE

Mutual Fund: अगले महीने से म्यूचुअल फंड की नई योजनाएं लाने की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हुई हैं। बाजार नियामक सेबी की तरफ से नए फंड की पेशकश पर लगाई गई तीन महीने की रोक अब खत्म होने जा रही है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने नई फंड पेशकश लाने पर नई प्रणाली लागू होने तक रोक लगा दी थी। नई प्रणाली के क्रियान्वयनय के लिए सेबी ने एक जुलाई की समयसीमा तय की हुई है। पाबंदी की अवधि खत्म होता देख म्यूचुअल फंड कंपनियां नई फंड योजनाएं लाने की तैयारियों में लग गई हैं। 

दर्जनभर कंपनियों ने किया है आवेदन  

इस महीने कम से कम छह एएमसी ने नई योजनाएं शुरू करने की मंजूरी के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा करवाए हैं। वहीं अप्रैल से मई के बीच दर्जनभर कंपनियों ने 15 योजनाओं के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा करवाए थे। वित्त वर्ष 2021-22 में एएमसी ने 176 नई फंड पेशकश कर 1.08 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। इसके पहले वर्ष 2020-21 में 84 नई फंड पेशकश लाई गई थीं। हालांकि चालू वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक केवल चार फंड पेशकश ही की गई हैं जिनसें सिर्फ 3,307 करोड़ रुपये ही जुटाए जा सके हैं। 

शेयर बाजार को भी मिलेगा सहारा 

बैंकिंग प्लेटफॉर्म नियो के रणनीति प्रमुख स्वप्निल भास्कर ने कहा,ऐसा लगता है कि अगली तिमाही से नई फंड पेशकश का मौसम फिर से लौटने वाला है। दो तिमाहियों तक एएमसी कंपनियां सेबी के निर्देशों के अनुपालन संबंधी इंतजाम में व्यस्त रहीं। इसके अलावा बाजार में जारी उतार-चढ़ाव ने भी नई पेशकश को थामने में योगदान दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा