1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गुड न्यूज! नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट 25 दिसंबर से होगा चालू, सभी यात्री परीक्षण सफल, लाखों यात्रियों को मिलेगी सुविधा

गुड न्यूज! नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट 25 दिसंबर से होगा चालू, सभी यात्री परीक्षण सफल, लाखों यात्रियों को मिलेगी सुविधा

 Written By: Saket Rai Edited By: Sourabha Suman
 Published : Dec 01, 2025 11:44 am IST,  Updated : Dec 01, 2025 01:29 pm IST

पैसेंजर ट्रायल में इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइनों ने भाग लिया। उम्मीद है मुंबई के छत्रपती शिवाजी महाराज इंटरनॅशनल एयरपोर्ट में बढ़ते यात्री दबाव को कम करने में नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का डिजाइन कुछ ऐसा है।- India TV Hindi
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का डिजाइन कुछ ऐसा है। Image Source : NMIA

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यानी NMIA अब शुरू होने की दिशा में एक और निर्णायक कदम आगे बढ़ा चुका है। एयरपोर्ट प्रशासन ने 29 और 30 नवंबर को की गई पहली यात्री पैसेंजर सिमुलेशन टेस्ट सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। 25 दिसंबर से एयरपोर्ट पर नियमित उड़ानें शुरू होने जा रही हैं, ऐसे में यह परीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के अनुसार, सैकड़ों स्वयंसेवकों को यात्री बनाकर पूरे एयरपोर्ट संचालन की रिहर्सल की गई। इसमें चेक-इन, सुरक्षा जांच, बोर्डिंग प्रक्रिया से लेकर बैगेज क्लेम तक सभी चरणों की बारीकी से जांच की गई। इस ट्रायल में इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइनों ने भाग लिया।

19,650 करोड़ रुपये की लागत

बता दें, 8 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया गया था। करीब 19,650 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा यह देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स में से एक माना जा रहा है। मुंबई के छत्रपती शिवाजी महाराज इंटरनॅशनल एयरपोर्ट में बढ़ते यात्री दबाव को कम करने में नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।

एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए NMIA ने लिखा..

“25 दिसंबर से उड़ानें शुरू करने की तैयारी में हम जल्द ही आप सभी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं! हमारी ORAT टीम ने सैकड़ों सिम्युलेटेड यात्रियों के साथ पहला यात्री परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। चेक-इन से लेकर सुरक्षा, बोर्डिंग और बैगेज रिक्लेम तक सभी चरणों का परफेक्ट परीक्षण किया गया। हमारे ‘पहले यात्रियों’, CISF, L&T, एयरलाइन पार्टनर्स और पूरी NMIAL टीम का दिल से धन्यवाद।”

नवी मुंबईवासियों और संपूर्ण मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का संचालन एक बड़ा मील का पत्थर साबित होने वाला है। अब सबकी नजरें 25 दिसंबर पर टिकी हैं, जिस दिन यहां से पहली व्यावसायिक उड़ान आकाश में उड़ान भरेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा