1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अब हाइवे पर नहीं भटकेंगे यात्री! NHAI लगाएगा QR कोड साइन बोर्ड; नजदीकी पेट्रोल पंप, होटल, पुलिस स्टेशन, अस्पताल का चलेगा पता

अब हाइवे पर नहीं भटकेंगे यात्री! NHAI लगाएगा QR कोड साइन बोर्ड; नजदीकी पेट्रोल पंप, होटल, पुलिस स्टेशन, अस्पताल का चलेगा पता

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Oct 03, 2025 06:09 pm IST,  Updated : Oct 03, 2025 06:10 pm IST

अक्सर हाईवे पर यात्रियों को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है, जहां सही जगह या मदद तक पहुंचने में समय बर्बाद हो जाता है। लेकिन अब यह मुश्किल जल्द ही खत्म होने वाली है। NHAI ने एक बड़ा कदम उठाते हुए यह घोषणा की है कि वह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर क्यूआर कोड साइन बोर्ड लगाने जा रहा है।

NHAI, QR sign board,- India TV Hindi
NHAI हाइवे पर QR कोड साइन बोर्ड लगाएगा। Image Source : CANVA

लंबी सड़क यात्राओं में अक्सर ड्राइवरों और यात्रियों को यह समस्या होती है कि अचानक जरूरत पड़ने पर नजदीकी पेट्रोल पंप, अस्पताल, होटल, पुलिस स्टेशन या फिर टॉयलेट जैसी बेसिक सुविधाएं कहां मिलेंगी। कई बार हाईवे पर सफर करते समय इमरजेंसी में सही जानकारी न मिलने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। लेकिन अब यह मुश्किल जल्द ही खत्म होने जा रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने एक नई पहल की है, जिसके तहत हाइवे पर QR कोड साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इन बोर्ड्स को स्कैन करते ही यात्रियों को तमाम जरूरी जानकारी तुरंत मोबाइल पर मिल जाएगी।

इन QR कोड बोर्ड्स में क्या खास होगा?

इन वर्टिकल QR कोड साइन बोर्ड्स में हाइवे से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी। इसमें शामिल होगा:

  • हाइवे नंबर और प्रोजेक्ट की लंबाई
  • निर्माण और मेंटेनेंस की अवधि
  • हाइवे पेट्रोल, टोल मैनेजर, प्रोजेक्ट मैनेजर और रेजिडेंट इंजीनियर के कॉन्टैक्ट नंबर
  • आपातकालीन हेल्पलाइन 1033
  • NHAI फील्ड ऑफिस की डिटेल्स

यही नहीं, बोर्ड स्कैन करने पर आसपास मौजूद पेट्रोल पंप, अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट, पुलिस स्टेशन, ट्रक ले-बाय, पंचर रिपेयर शॉप, व्हीकल सर्विस स्टेशन और ई-चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाओं की जानकारी भी मिलेगी।

कहां लगाए जाएंगे ये बोर्ड?

यात्रियों की सुविधा के लिए QR कोड बोर्ड्स हाईवे पर चुनिंदा जगहों पर लगाए जाएंगे। इनमें शामिल हैं वे-साइड अमेनिटीज, रेस्ट एरिया, टोल प्लाजा, ट्रक ले-बाय, हाइवे के स्टार्ट और एंड पॉइंट. इन लोकेशनों पर QR कोड बोर्ड लगाने का मकसद है कि जरूरत पड़ने पर ड्राइवर और यात्री तुरंत उन्हें स्कैन करके सही जानकारी पा सकें।

क्या यात्रियों को फायदा होगा?

  • इस पहल से यात्रियों को कई तरह के फायदे होंगे, जैसे-
  • रास्ता भटकने या नजदीकी सुविधा खोजने में समय बर्बाद नहीं होगा।
  • इमरजेंसी में नजदीकी अस्पताल या पुलिस स्टेशन की जानकारी तुरंत मिल जाएगी।
  • समय और पैसे की बचत। बेवजह इधर-उधर घूमने से बचत होगी।
  • यात्रियों को हाइवे की हर जानकारी ट्रांसपेरेंट तरीके से मिलेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा