1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Noida News: भंगेल एलिवेटेड रोड कब होगा ओपन, नोएडा अथॉरिटी ने कर दिया ऐलान, जानें लेटेस्ट अपडेट

Noida News: भंगेल एलिवेटेड रोड कब होगा ओपन, नोएडा अथॉरिटी ने कर दिया ऐलान, जानें लेटेस्ट अपडेट

 Published : Jul 29, 2025 10:44 am IST,  Updated : Jul 29, 2025 10:44 am IST

अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पर लाइटिंग और एंट्री-एग्जिट वाले रास्तों पर सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जाएगा।

प्रोजेक्ट की लागत करीब 608 करोड़ रुपये है। (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
प्रोजेक्ट की लागत करीब 608 करोड़ रुपये है। (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : PTI

नोएडावासियों के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द आप भंगेल एलिवेटेड रोड से आना-जाना कर सकेंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से जारी है। लाइवहिन्दुस्तान डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड पर बन रहे भंगेल एलिवेटेड रोड के लिए बिटुमिन डालने का काम बीते सोमवार को पूरा कर लिया गया है। नोएडा अथॉरिटी का कहना है कि इस रोड का काम अगले महीने तक पूरा कर लिया जाएगा और इसे आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। 

608 करोड़ रुपये का है बजट 

खबर के मुताबिक, भंगेल एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट की लागत करीब 608 करोड़ रुपये है। इसका निर्माण सेक्टर-41 आगाहपुर से फेज 2 के पास नाले तक किया गया है। अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पर लाइटिंग और एंट्री-एग्जिट वाले रास्तों पर सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जाएगा। रोड के हर कर्व पर कवरिंग सीट लगाई जाएगी। इससे दुर्घटना को रोकने में मदद मिलेगी। 

अधिकारियों ने यह भी बताया कि नीचे वाली रोड का काम एलिवेटेड रोड पर गाड़ियों के चलने की शुरुआत के बाद ही शुरू किया जाएगा। एलिवेटेड रोड पर चढ़ने-उतरने के लिए दो-दो लूप बनाए जाएंगे। यह काम छह महीने में पूरा हो जाएगा। इससे जाम से राहत मिलेगी। 

ढाई साल की हो चुकी है देरी

भंगेल एलिवेटेड रोड की शुरुआत आज से ढाई साल पहले ही हो जाना चाहिए। आपको बता दें, इस रोड का काम जून 2020 में शुरू किया गया था और इसे दिसंबर 2022 तक पूरा कर लिया जाना था। लेकिन तमाम अड़चनों के चलते इसमें लगातार देरी होती चली गई। इसकी शुरुआत होने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और जाम से राहत मिल सकेगी। 

इसके चालू होने का फायदा यह होगा कि चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी या कालिंदी कुंज की तरफ से आकर भंगेल एलिवेटेड रोड के जरिये सूरजपुर के अलावा ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग इलाकों में पहुंच सकेंगे। मौजूदा समय में नोएडा एक्सप्रेसवे पर महामाया फ्लाईओवर के पास पीक आवर में गाड़ियों की लंबी लाइन लग जाती है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा