1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रोटी के लिए पैसे नहीं, दाल लाने के लिए गाड़ी... इन 5 चीजों के लिए तरस रहा पाकिस्तान

रोटी के लिए पैसे नहीं, दाल लाने के लिए गाड़ी... इन 5 चीजों के लिए तरस रहा पाकिस्तान

 Published : Jan 12, 2023 06:29 pm IST,  Updated : Jan 12, 2023 06:33 pm IST

पाकिस्तान में महंगाई चरम पर है। लोगों को खाने के लिए रोटी और उसे बनाने के लिए एलपीजी गैस नहीं मिल पा रही है। वहां सबसे अधिक 5 चीजों को लेकर लोग परेशान हैं। आइए जानते हैं।

Pakistan Crisis roti dal petrol diesel- India TV Hindi
खाने के लिए जान की बाजी लगाते पाकिस्तानी Image Source : PTI

पाकिस्तान में इस समय सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहां खाने से लेकर अन्य जरूरी समान की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। लोग रोटी के लिए जान की बाजी लगा रहे हैं। किसी को रोटी नसीब नहीं हो रही तो कोई दाल नहीं खरीद पा रहा है। इस समय पाकिस्तान में महंगाई दर 24.5 फीसदी पर पहुंच गई है। 

एलपीजी गैस का अकाल

पाकिस्तान में इस समय एलपीजी का भयंकर अकाल पड़ा हुआ है। मांग इतनी अधिक बढ़ गई है कि उसे पूरा करने के लिए स्टॉक कम पड़ रहे हैं। जिन लोगों को एलपीजी गैस मिल रहा है, उन्हें अतिरिक्त कीमत चुकानी पड़ रही है। इस समय पाकिस्तान में कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 10,000 पाकिस्तानी रुपये तक जा पहुंचा है।

आटे के लिए पाकिस्तान बेहाल

पाकिस्तान में आटे के लिए लोग सड़क पर उतर गए हैं। कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वहां की जनता सरकार से आटे को उपलब्ध कराने की गुहार लगाती हुई दिख रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक किलो आटे की कीमत कुछ जगहों पर 150 रुपये पहुंच गई है। लाहौर में 145 रुपये में मिल रहा है। 

दुध, दाल और तेल की सप्लाई में पाकिस्तान फेल

पाकिस्तान में कंगाली अपने चरम पर जा पहुंची है। दुध और तेल की समय पर सप्लाई नहीं होने के चलते उसके दाम बढ़ गए हैं।  533 रुपये में एक किलो सरसों का तेल मिल रहा है। वहीं दूध के लिए 150 रुपये की कीमत चुकानी पड़ रही है। वहां दुध और आटे का दाम एक हो गया है। पोर्ट पर दाल का स्टॉक पड़ा हुआ है, लेकिन ट्रांसपोर्टेशन के अभाव में उसे डीलरों तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। 

पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान पर

पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में अब कुछ ही रुपये बचे हैं। तेजी से खाली होती तिजोरी के चलते उसे जरूरी समानों के आयात के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। विदेशों से उसे मदद भी नहीं मिल रही है। पिछले एक साल में डीजल के दाम में 61% तो पेट्रोल में 48% की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की आपूर्ति कम होने के चलते वहां सप्लाई चेन भी बाधित हो रही है।

दवाओं के लिए लोग परेशान 

पाकिस्तान में अगर किसी की तबीयत इस समय खराब हो जा रही है तो उसे सबसे अधिक परेशानी दवाओं को लेकर उठानी पड़ रही है। दवा की दुकानों पर दवा की सप्लाई नहीं हो पा रही है, जो दवाएं शॉप पर उपलब्ध हैं उसका दाम आसमान छू रहा है। ऐसे में वहां का नागरिक परेशान होता नजर आ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा