1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 1 लीटर पेट्रोल की कीमत में 46% टैक्स चुका रहे पाकिस्तानी, हाई स्पीड डीजल 520 रुपये के पार

1 लीटर पेट्रोल की कीमत में 46% टैक्स चुका रहे पाकिस्तानी, हाई स्पीड डीजल 520 रुपये के पार

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Apr 03, 2026 05:53 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 06:43 pm IST

यह खुलासा पाकिस्तान में ईंधन मूल्य निर्धारण की संरचना पर सवाल उठा रहा है, जहां वैश्विक कीमतों के अलावा टैक्स और शुल्क उपभोक्ता की जेब पर भारी बोझ बन रहे हैं। सरकार का कहना है कि ये बढ़ोतरी अपरिहार्य थी, लेकिन विपक्ष और आम जनता इसे “ईंधन बम” बता रही है, जिससे महंगाई और आगे बढ़ने की आशंका है।

पेट्रोल की एक्स-रिफाइनरी कीमत 247.15 रुपये प्रति लीटर है, जबकि उपभोक्ता कीमत अब 458.41 रुपये प्रति ल- India TV Hindi
पेट्रोल की एक्स-रिफाइनरी कीमत 247.15 रुपये प्रति लीटर है, जबकि उपभोक्ता कीमत अब 458.41 रुपये प्रति लीटर हो गई है। Image Source : AP PTI

पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बीच एक सरकारी दस्तावेज से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उपभोक्ताओं द्वारा चुकाई जा रही कीमत का बड़ा हिस्सा टैक्स, शुल्क और मुनाफे के रूप में वसूला जा रहा है। सरकारी दस्तावेज के अनुसार, पेट्रोल की कुल कीमत का करीब 46 प्रतिशत हिस्सा केवल टैक्स और विभिन्न मार्जिन (मुनाफा) के रूप में लिया जा रहा है। यानी हर लीटर पेट्रोल पर उपभोक्ता 211.26 रुपये सिर्फ टैक्स और मुनाफे के रूप में चुका रहा है। Geo TV की खबर के मुताबिक, पेट्रोल की एक्स-रिफाइनरी कीमत 247.15 रुपये प्रति लीटर है, जबकि उपभोक्ता कीमत अब 458.41 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत में शामिल मुख्य घटक (पाकिस्तानी रुपये में)

पेट्रोलियम लेवी: 160.61 रुपये

कस्टम ड्यूटी: 24.12 रुपये
क्लाइमेट सपोर्ट लेवी: 2.5 रुपये
इनलैंड फ्रेट मार्जिन: 7.52 रुपये
तेल विपणन कंपनियों (OMCs) का मुनाफा: 7.87 रुपये
पेट्रोल पंप डीलरों का कमीशन: 8.64 रुपये

डीजल पर अपेक्षाकृत कम बोझ

डीजल की स्थिति थोड़ी अलग है। यहां टैक्स और मार्जिन का हिस्सा कुल कीमत का सिर्फ 11.36 प्रतिशत यानी 59.12 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की एक्स-रिफाइनरी कीमत 461.23 रुपये प्रति लीटर बताई गई है, जबकि नई उपभोक्ता कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल पर पेट्रोलियम लेवी नहीं लगाई गई है, लेकिन इसमें कस्टम ड्यूटी (35.74 रुपये), इनलैंड फ्रेट मार्जिन, OMCs मुनाफा, डीलर कमीशन और क्लाइमेट सपोर्ट लेवी शामिल है।

हाई स्पीड डीजल की कीमत सातवें आसमान पर

यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल दिया है। पेट्रोल 137.23 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद नई कीमत 458.41 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। इसी तरह, हाई-स्पीड डीजल 184.49 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद 520.35 रुपये प्रति लीटर के दाम में बिक रहा है। सरकार की तरफ से बढ़ोतरी का कारण मध्य-पूर्व (खासकर ईरान से जुड़े संघर्ष) में जारी युद्ध और वैश्विक तेल कीमतों में तेज उछाल बताया गय़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा