1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. महंगाई का नया झटका: टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का बजट, तो ज्वेलरी के दामों ने उड़ाईं नींद; अप्रैल में 3.48% पहुंची खुदरा महंगाई

महंगाई का नया झटका: टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का बजट, तो ज्वेलरी के दामों ने उड़ाईं नींद; अप्रैल में 3.48% पहुंची खुदरा महंगाई

 Written By: Shivendra Singh
 Published : May 12, 2026 06:07 pm IST,  Updated : May 12, 2026 06:53 pm IST

देश में महंगाई ने एक बार फिर आम आदमी की टेंशन बढ़ा दी है। अप्रैल 2026 में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.48% पहुंच गई, जो मार्च में 3.40% थी। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी इसकी सबसे बड़ी वजह रही।

अप्रैल में खुदरा...- India TV Hindi
अप्रैल में खुदरा महंगाई बढ़ी

देश में महंगाई ने एक बार फिर आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अप्रैल 2026 में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.48 प्रतिशत पहुंच गई, जो मार्च में 3.40 प्रतिशत थी। सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, खाने-पीने की चीजों और ज्वेलरी की कीमतों में बढ़ोतरी इसका सबसे बड़ा कारण रही। हालांकि आलू और प्याज की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, लेकिन टमाटर, फूलगोभी और सोने-चांदी के गहनों के महंगे होने से लोगों का बजट बिगड़ गया।

टमाटर और ज्वेलरी ने बढ़ाई चिंता

अप्रैल महीने में टमाटर की कीमतों में जबरदस्त तेजी बनी रही। टमाटर महंगाई दर 35 प्रतिशत से ज्यादा रही। इसके अलावा फूलगोभी की कीमतों में भी 25 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। वहीं, ज्वेलरी सेक्टर में भी कीमतों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। चांदी की ज्वेलरी सबसे ज्यादा महंगी हुई, जिसमें 144 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा सोना, हीरा और प्लेटिनम ज्वेलरी की कीमतों में भी करीब 41 प्रतिशत की तेजी रही।

गांवों में महंगाई ज्यादा

आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण इलाकों में महंगाई का असर ज्यादा देखने को मिला। ग्रामीण महंगाई दर अप्रैल में 3.74 प्रतिशत रही, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 3.16 प्रतिशत दर्ज की गई। खाद्य महंगाई यानी फूड इंफ्लेशन भी बढ़कर 4.20 प्रतिशत हो गई। गांवों में खाने-पीने की चीजों की कीमतें ज्यादा तेजी से बढ़ीं, जिससे ग्रामीण परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा।

कुछ चीजों में मिली राहत

महंगाई के बीच कुछ राहत देने वाली खबरें भी सामने आईं। आलू और प्याज की कीमतों में अच्छी गिरावट दर्ज की गई। आलू की महंगाई दर घटकर -23.69 प्रतिशत हो गई, जबकि प्याज की कीमतों में भी बड़ी कमी देखने को मिली। इसके अलावा कार, एयर कंडीशनर और कुछ दालों की कीमतों में भी नरमी रही, जिससे उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली।

मकान किराया और हाउसिंग खर्च रहे कंट्रोल

हाउसिंग महंगाई दर अप्रैल में 2.15 प्रतिशत रही, जो अभी भी कंट्रोल में मानी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में मकान से जुड़े खर्च थोड़े ज्यादा बढ़े, जबकि शहरों में यह दर कम रही।

आगे क्या बढ़ सकती है चिंता?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर खाद्य पदार्थों और ज्वेलरी की कीमतों में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही, तो आने वाले महीनों में महंगाई और बढ़ सकती है। खासतौर पर गर्मी और मौसम से जुड़ी समस्याओं का असर सब्जियों की कीमतों पर पड़ सकता है। हालांकि सरकार 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा