1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Vande Bharat Sleeper: देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर का ऐलान! दिल्ली, यूपी, बिहार वाले रह गए देखते; इस रूट के यात्रियों की खुली किस्मत!

Vande Bharat Sleeper: देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर का ऐलान! दिल्ली, यूपी, बिहार वाले रह गए देखते; इस रूट के यात्रियों की खुली किस्मत!

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Apr 12, 2026 08:49 am IST,  Updated : Apr 12, 2026 08:52 am IST

केंद्र सरकार ने दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि यह ट्रेन दिल्ली, यूपी या बिहार रूट पर नहीं, बल्कि दक्षिण और पश्चिम भारत के बीच चलाई जाएगी, जिससे इस रूट के यात्रियों को बड़ा फायदा मिलने वाला है।

दूसरी वंदे भारत...- India TV Hindi
दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ऐलान Image Source : PTI

भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी के यात्रियों को एक बड़ी सौगात दी है। देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आधिकारिक ऐलान हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस रेस में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए दक्षिण और पश्चिम भारत के दो बड़े महानगरों ने बाजी मार ली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुष्टि की है कि देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बेंगलुरु (KSR सिटी) से मुंबई (CSMT) के बीच चलाई जाएगी। बेंगलुरु सेंट्रल के सांसद पी.सी. मोहन ने रेल मंत्री का पत्र शेयर करते हुए यह जानकारी दी।

22 घंटे का सफर अब होगा छोटा

वर्तमान में बेंगलुरु और मुंबई के बीच केवल उद्यान एक्सप्रेस एकमात्र सीधी डेली ट्रेन है। यह ट्रेन 1,134 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 22 घंटे का समय लेती है और इसकी औसत रफ्तार महज 52 किमी प्रति घंटा है। वहीं, सड़क मार्ग से भी इस सफर में 15 से 17 घंटे लग जाते हैं। वंदे भारत स्लीपर के आने से यह सफर न केवल आरामदायक होगा, बल्कि यात्रा का समय घटकर 16 घंटे से भी कम रहने की उम्मीद है।

समय और रूट का इंतजार

हालांकि, अभी ट्रेन के टाइमिंग और स्टॉपेज की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन यात्रियों ने सुझाव दिया है कि सफर 16 घंटे से ज्यादा नहीं होना चाहिए। प्रस्तावित समय के अनुसार, ट्रेन शाम 5 बजे मुंबई से चलकर अगले दिन सुबह 9 बजे बेंगलुरु पहुंच सकती है।

दिल्ली-बिहार क्यों रह गए पीछे?

माना जा रहा था कि दूसरी स्लीपर ट्रेन दिल्ली-पटना या दिल्ली-हावड़ा रूट पर मिलेगी, लेकिन बेंगलुरु और मुंबई के बीच किसी भी प्रीमियम ट्रेन (जैसे दुरंतो या राजधानी) का न होना इस रूट के पक्ष में गया। बेंगलुरु और मुंबई के बीच पिछले 30 सालों से एक सुपरफास्ट ट्रेन की मांग की जा रही थी, जिसे अब जाकर मंजूरी मिली है।

वंदे भारत स्लीपर की खासियतें

वंदे भारत स्लीपर कोच को खास तौर पर आरामदायक बनाया गया है। इसमें यात्रियों को झटके महसूस नहीं होंगे, शोर कम होगा और इंटीरियर पूरी तरह आधुनिक होगा। इसमें सुरक्षा के लिए 'कवच' तकनीक और वर्ल्ड-क्लास टॉयलेट्स की सुविधा मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा