1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चांदी के भाव में जोरदार गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता- चेक करें आज की ताजा कीमतें

चांदी के भाव में जोरदार गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता- चेक करें आज की ताजा कीमतें

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : May 20, 2026 10:42 am IST,  Updated : May 20, 2026 10:42 am IST

दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 5000 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 2,71,000 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर बंद हुई थीं।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Hindi
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट Image Source : PTI

Gold and Silver Price: बुधवार को एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ आज चांदी के भाव में 1 प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर, सोने की कीमतें भी लगभग 0.50 प्रतिशत टूटकर लाल निशान में कारोबार कर रही हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10.29 बजे 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 865 रुपये (0.54 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 1,58,215.00 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें 1.10 प्रतिशत (2969 रुपये) की बड़ी गिरावट के साथ 2,67,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

चांदी में भारी गिरावट, सोने भी हुई सस्ता

बुधवार को 5 जून की डिलीवरी वाला सोना मामूली गिरावट के साथ 1,58,974 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जो मंगलवार को 1,59,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज कारोबार के दौरान सोने की कीमतें 1,60,378 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,57,959 रुपये प्रति 10 ग्राम तक के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका है। वहीं दूसरी तरफ, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें आज टूटकर 2,67,230 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली, जो मंगलवार को 2,70,119 रुपये के भाव पर बंद हुई थी। आज कारोबार के दौरान, चांदी का भाव 2,68,464 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,66,580 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

सर्राफा बाजार में क्या हैं सोने-चांदी के दाम

सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग बदलाव देखने को मिले। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 5000 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 2,71,000 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं दूसरी तरफ, मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में 800 रुपये की तेजी दर्ज की गई। इस तेजी के साथ, सोने की कीमतें 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा