1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चांदी की कीमतों में 3000 रुपये से ज्यादा की तेजी, सोना भी हुआ महंगा- चेक करें आज के ताजा भाव

चांदी की कीमतों में 3000 रुपये से ज्यादा की तेजी, सोना भी हुआ महंगा- चेक करें आज के ताजा भाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 14, 2026 11:37 am IST,  Updated : Jul 14, 2026 11:37 am IST

आज सुबह 11.00 बजे के आसपास सोने की कीमतें 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रही थीं। जबकि, चांदी के भाव में 1.50 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।

gold price, gold price today, silver price, silver rate, mcx- India TV Hindi
महंगा हुआ सोना और चांदी Image Source : AP

Gold and Silver Price on MCX: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आज सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को MCX पर सोना और चांदी अच्छी बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। आज सुबह 11.00 बजे के आसपास सोने की कीमतें 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रही थीं। जबकि, चांदी के भाव में 1.50 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। पश्चिम एशिया में बढ़ रहे तनाव के बीच जहां एक तरफ आज सोना और चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं। वहीं दूसरी ओर, आज घरेलू शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन लाल निशान में कारोबार शुरू किया

महंगा हुआ सोना

मंगलवार को सुबह लगभग 11.00 बजे, 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 1331 रुपये (0.95 प्रतिशत) की तेजी के साथ 1,41,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 640 रुपये की बढ़त लेकर 1,40,649 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो सोमवार को 1,40,309 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,41,646 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,40,796 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

चांदी की कीमतों में 3000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी

आज 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 3272 रुपये (1.50 प्रतिशत) की शानदार बढ़त लेकर 2,20,990 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 615 रुपये की तेजी के साथ 2,18,333 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो सोमवार को 2,17,718 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,21,005 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,17,923 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

सोमवार को सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना-चांदी

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। कल 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,500 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। जबकि, पिछले हफ्ते शुक्रवार को ये 1,48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई थी। वहीं दूसरी ओर, सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2,000 रुपये गिरकर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें

$80 के करीब पहुंची कच्चे तेल की कीमतें, मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच 1 हफ्ते में $10 महंगा हुआ तेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा