1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Stock Market Open: दमदार तेजी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा निफ्टी

Stock Market Open: दमदार तेजी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा निफ्टी

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Dec 20, 2023 09:37 am IST,  Updated : Dec 20, 2023 10:01 am IST

Stock Market Open: भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहे हैं।

Sensex - India TV Hindi
Sensex Image Source : PTI

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बड़ी तेजी साथ खुला। बाजार की ओपनिंग के साथ ही सेंसेक्स ने 71,868 अंक और निफ्टी ने 21,577 अंक का नया ऑल टाइम हाई बनाया। खबर लिखे जाने तक दोनों बड़े सूचकांक तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 395 अंक या 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,832 अंक और निफ्टी 112 अंक की बढ़त के साथ 21,565 अंक पर कारोबार कर रहा था।

एनएसई पर ज्यादातर शेयरों में साकारात्मक रुझान देखा जा रहा है। ऑटो, आईटी, सरकारी बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, एनर्जी, इन्फ्रा, ऑयल और गैस के साथ करीब सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप तीनों कैटेगरी के शेयरों में खरीदारी देखी जा रही है। 

टॉप गेनर्स और लूजर्स 

सेंसेक्स पैक में टीसीएस, विप्रो, इन्फोसिस, बजाजा फिनसर्व, रिलायंस, टेक महिंद्रा, एनटपीसी, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, टाइटन, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, एशियाई पेंट्स, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, एचयूएल और जेएसडब्लू स्टील गेनर्स हैं। सन फार्मा, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और एमएंडएम लूजर्स हैं। 

वैश्विक बाजारों में तेजी 

एशिया के ज्यादातर बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सियोल और जकार्ता के बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, शंघाई के बाजार लाल निशान में बने हुए हैं। अमेरिकी बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड हल्की गिरावट के साथ 79.12 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.17 फीसदी या 122.10 अंक बढ़कर 71,437.19 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 0.16 फीसदी या 34.45 अंक की बढ़त लेकर 21,453.10 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा