1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. TATA को एयर इंडिया का कायापलट करने में मिली बड़ी सफलता, अब यात्री उठाएंगे लग्जरी और आरामदायक सफर का लुत्फ

TATA को एयर इंडिया का कायापलट करने में मिली बड़ी सफलता, अब यात्री उठाएंगे लग्जरी और आरामदायक सफर का लुत्फ

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Feb 09, 2023 08:57 pm IST,  Updated : Feb 09, 2023 08:57 pm IST

इससे पहले एयर इंडिया ने सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन रहते हुए 16 साल पहले नए विमान खरीदे थे। एयरलाइन ने 2005 से कोई नया विमान नहीं खरीदा है। आखिरी ऑर्डर 111 विमानों का था।

एयर इंडिया - India TV Hindi
एयर इंडिया Image Source : FILE

टाटा ग्रुप को एयर इंडिया का कायापलट करने में बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, एयर इंडिया ने एयरबस ने करीब 250 विमान खरीदने के सौदे को अंतिम रूप दे दिया है। एक सूत्र ने गुरुवार  को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस सौदे की घोषणा अगले सप्ताह हो सकती है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने कहा कि एयरलाइन ने बोइंग के साथ 200 विमानों के सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। इस बारे में और ब्योरा नहीं मिला है। एयर इंडिया की ओर से भी इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया अपने बेड़े के साथ परिचालन का भी विस्तार कर रही है। गत 27 जनवरी को एयर इंडिया के प्रमुख एयरलाइन नए विमानों के लिए ऐतिहासिक ऑर्डर को अंतिम रूप दे रही है। जानकारों का कहना है कि सरकार से एयर इंडिया का स्वामित्व टाटा ग्रुप के पास जाने के बाद से विमानन कंपनी की कायापलट कर रही है। नए विमान मिलने से यात्री लग्रजी और आरामदायक का लुत्फ उठा पाएंगे। 

16 साल से नहीं खरीदे गए नए विमान

इससे पहले एयर इंडिया ने सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन रहते हुए 16 साल पहले नए विमान खरीदे थे। एयरलाइन ने 2005 से कोई नया विमान नहीं खरीदा है। आखिरी ऑर्डर 111 विमानों का था। इनमें 68 बोइंग एंड कंपनी को शेष 43 एयरबस को दिए गए थे। यह सौदा 10.8 अरब डॉलर का था। सूत्र ने बताया कि एयरबस के साथ 250 विमानों के सौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसकी घोषणा अगले सप्ताह हो सकती है। 

40 बड़े आकार के एयरबस खरीदेगी

इस सौदे के तहत एयर इंडिया संभवत: 40 बड़े आकार के एयरबस ए350 विमान खरीदेगी। इससे एयर इंडिया इन विमानों का परिचालन करने वाली पहली एयरलाइन हो जाएगी। पूर्व में एयर इंडिया बड़े आकार के ए330 विमानों का परिचालन करती रही है। बुधवार को विमानन क्षेत्र की परामर्शक सीएपीए (कापा) ने कहा था कि भारतीय विमानन कंपनियां 2024 तक 1,700 विमानों का ऑर्डर देंगी। एयर इंडिया संभवत: 500 विमानों के ऑर्डर के साथ सबसे पहले कदम उठाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा