1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Property News : मकान या फ्लैट खरीदने का बना रहे हैं प्लान? ये 9 टिप्स फॉलो किये तो होगा फायदा ही फायदा

Property News : मकान या फ्लैट खरीदने का बना रहे हैं प्लान? ये 9 टिप्स फॉलो किये तो होगा फायदा ही फायदा

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 12, 2024 07:49 am IST,  Updated : Mar 12, 2024 07:49 am IST

Property News : अंडर कंस्ट्रक्शन घरों की तुलना में रेडी टू मूव घर अधिक महंगे होते हैं। अंडर कंस्ट्रक्शन घरों के लिए आप अधिक डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

फ्लैट्स कैसे खरीदें- India TV Hindi
फ्लैट्स कैसे खरीदें Image Source : PIXABAY

Property News : अपना घर हर किसी का सपना होता है। यह किसी भी आम आदमी के जीवन की सबसे बड़ी खरीदारी होती है। बड़ी संख्या में लोग घर खरीदने के लिए होम लोन रहते हैं। महानगरों और बड़ शहरों की बात करें, तो फ्लैट का चलन काफी बढ़ा है। फ्लैट हो या मकान प्रॉपर्टी का सौदा करते समय आपको कुछ जरूरी बातें जरूर ध्यान रखनी चाहिए, ताकि असुविधा से बचा जा सके। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपके घर खरीदते समय काफी काम आएंगे।

1. अगर किसी एजेंट के माध्यम से घर खरीदा जाता है, तो वह एक से डेढ़ फीसदी कमीशन लेता है। कई एजेंट तो सेलर्स से भी कमीशन लेते हैं। यह आमतौर पर 1 फीसदी होता है। सेलर्स अंतत: यह लागत खरीदार से ही वसूलते हैं। ऐसे में बायर को 2.5 से 3 फीसदी का डायरेक्ट और इनडायरेक्ट कमीशन देना पड़ जाता है। अगर डिवेलपर और बायर के बीच कोई एजेंट नहीं होगा तो कमीशन बचेगा। इसलिए कोशिश करें कि घर सीधे डिवलेपर या सेलर्स से खरीदें। इस तरह आप कीमत पर 5 फीसदी तक की बचत कर सकते हैं। यह एक बड़ी रकम है।

2. एकमुश्त पेमेंट करने पर डिवेलपर कम कीमत पर घर बेचते हैं। इसलिए कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा कैश पेमेंट करें, इससे आपको अधिक छूट मिल पाएगी।

3. अगर 2-4 ग्राहक एक ही प्रोजेक्ट में ग्रुप में घर खरीदते हैं, तो डिवेलपर एक्स्ट्रा डिस्काउंट दे सकता है।

4. प्रॉपर्टी की डील करने से पहले उस एरिया में लोगों से मिलें और प्रॉपर्टीज के एवरेज रेट्स के बारे में जानकारी लें। इसके बाद डिवेलपर के साथ चर्चा करके डील को किफायती बनाएं।

5. अंडर कंस्ट्रक्शन घरों की तुलना में रेडी टू मूव घर अधिक महंगे होते हैं। अंडर कंस्ट्रक्शन घरों के लिए आप अधिक डिस्काउंट भी पा सकते हैं। 

6. किसी हाउसिंग प्रोजेक्ट में प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं, तो यह जान लें कि डिवेलपर ने सभी तरह की परमिशन कानूनी रूप से प्राप्त की हुई है।

7. डिवेलपर्स और सेलर्स फेस्टिव सीजन में होम बायर्स के लिए ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आते हैं। आप इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।

8. फाइनेंशियल बर्डन से बचना चाहते हैं तो अपने बजट के हिसाब से घर खरीदें। घर खरीदने के लिए एक बजट तय करें। साथ ही यह भी तय करें कि आपको कितने बड़े घर या कितने बड़े साइज के फ्लैट की नीड है।

9. आपको जो मित्र या पड़ोसी पहले घर खरीद चुके हैं, उनसे चर्चा करें। वे आपको बिक्री के लिए उपलब्ध घरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद सीधे घर मालिक से संपर्क करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा