नई दिल्ली। चाइनीज कंपनी कूलपैड और लीईको द्वारा मिलकर पेश किए गए कूल 1 स्मार्टफोन अब ऑनलाइन बाजार में 3 जीबी रैम के विकल्प में भी उपलब्ध हो गया है। अब सोमवार से कंपनी ने 3 जीबी वेरिएंट की बिक्री शुरू कर दी है। इस फोन की कीमत 10,999 रुपए रखी गई है।
यूजर्स को 3 जीबी रैम के साथ ही 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी मिलेगी। कूलपैड के दूसरे स्मार्टफोन की तरह कूल 1 फोन भी एक्सक्लूसिव रूप से अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुआ Coolpad Note 5 लाइट, 3GB रैम और 13MP कैमरे से लैस इस स्मार्टफोन की कीमत है 8199 रुपए
कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में 4 जीबी रैम वाले कूल1 को ऑनलाइन बाजार में लॉन्च किया था। इसमें भी इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी की ही है। इसकी कीमत 13,999 रुपए है। वहीं इसके साथ ही 3 जीबी वाले कूल 1 को ऑफलाइन बाजार में पेश किया था। इसकी भी कीमत 13999 रुपए थी।
यह भी पढ़ें :रिलायंस जियो जल्द ला सकती है DTH सर्विस, लीक हुईं सेट टॉप बॉक्स की तस्वीरें
तस्वीरों में देखिए बेस्ट सेल्फी फोन
Selfie Smartphone new
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
अब कंपनी ने कीमत को घटाकर इसे ऑनलाइन बाजार में पेश किया है। इसके अलावा अब 4 जीबी वैरिएंट की कीमतें भी कम कर दी गई हैं। अमेज़न इंडिया पर कूलपैड कूल 1 डुअल (रिव्यू) का 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी अब 12,999 रुपये की कीमत के साथ अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है।