1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Airtel ने 18,699 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम नीलामी में किया हासिल, उपभोक्‍ताओं को मिलेगी अब बेहतर सर्विस

Airtel ने 18,699 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम नीलामी में किया हासिल, उपभोक्‍ताओं को मिलेगी अब बेहतर सर्विस

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 02, 2021 03:19 pm IST,  Updated : Mar 02, 2021 03:19 pm IST

इससे भारत में कंपनी अपने ग्राहकों को सबसे बेहतर मोबाइल ब्रॉडबैंड का अनुभव कराने में सफल होगी।

Airtel acquires spectrum worth Rs 18,699 cr in auction- India TV Hindi
Airtel acquires spectrum worth Rs 18,699 cr in auction Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। दूरसंचार क्षेत्र की निजी कंपनी भारती एयरटेल ने मंगलवार को कहा कि स्पेक्ट्रम की ताजा नीलामी में उसने 18,699 करोड़ रुपये की रेडियोवेव्‍स का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी है। उसने कहा है कि कंपनी ने 355.45 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम, मिड बैंड और 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड का अधिग्रहण किया है। इससे कंपनी को देश में सबसे मजबूत स्पेक्ट्रम होल्डिंग प्राप्त हो गई है।

एयरटेल ने कहा है कि इसके चलते उसे भविष्य में 5जी सेवाएं उपलब्ध कराने में सफलता मिलेगी। कंपनी का कहना है कि अब उसके पास देशभर में गीगाहर्ट्ज उपक्षेत्र में स्पेक्ट्रम हासिल हो गया है, जिससे अब शहरों में उसकी सेवाएं घरों के अंदर और भवनों में भी अच्छी कवरेज दे सकेंगी। इसके अलावा इस स्पेक्ट्रम से कंपनी की दूरसंचार सेवाएं गांवों में भी बेहतर होंगी।

यह भी पढ़ें: Corona महामारी के बीच भारत में 40 नए लोग बने अरबपति, अंबानी व अडानी की संपत्ति में भी हुआ इजाफा

एयरटेल ने कहा है कि नीलामी में बड़ी मात्रा में सपेक्ट्रम उपलब्ध होने के बावजूद 700 मेगाहर्ट्ज के बैंड में परिचालाकों की ओर से कोई बोली नहीं मिली क्योंकि आर्थिक लिहाज से यह बैंड उनके लिए उपयोगी नहीं बनता है। इस बैंड का आरक्षित मूल्य काफी ऊंचा रखा गया है।

यह भी पढ़ें:  Bajaj ने लॉन्‍च की 53,920 रुपये में नई मोटरसाइकिल, एक बार तेल भरवाने पर चलेगी 825 किलोमीटर

भारती एयरटेल के भारत और दक्षिण एशिया क्षेत्र के प्रबंध निदेशक और सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा कि अब कंपनी के पास मजबूत स्पेक्ट्रम पोर्टफोलियो हो गया है। इससे भारत में कंपनी अपने ग्राहकों को सबसे बेहतर मोबाइल ब्रॉडबैंड का अनुभव कराने में सफल होगी। दूरसंचार विभाग द्वारा आयोजित यह स्पेक्ट्रम नीलामी बोली के दूसरे दिन आज समाप्त हो गई। इसमें कुल सात बैंड में चार लाख करोड़ रुपये के 2,308.80 मोगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को नीलामी के लिए रखा गया था। नीलामी के पहले दिन कुल 77,146 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुईं। इसमें रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने भाग लिया। सरकार ने प्राप्त बोलियों पर कहा कि यह उम्मीद से बेहतर रही है। 

यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तान के लिए आया बड़ा दिन, 4 मार्च से तीन देशों की बीच चलेगी रेलगाड़ी

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: Indian Railways ने की बड़ी घोषणा, 3rd AC में यात्रा करने के लिए कम देना होगा किराया

यह भी पढ़ें: घर खरीदने का इससे अच्‍छा मौका फ‍िर नहीं मिलेगा, SBI से भी सस्‍ता होम लोन दे रहा है ये बैंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा