1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. आसुस ने नए साल पर किया धमाका, घटा दीं अपने 7 स्‍मार्टफोन की कीमतें

आसुस ने नए साल पर किया धमाका, घटा दीं अपने 7 स्‍मार्टफोन की कीमतें

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 04, 2018 08:42 pm IST,  Updated : Jan 04, 2018 08:42 pm IST

ताइवान की स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस ने नए साल पर बड़ा धमाका कर दिया है।

Asus- India TV Hindi
Asus

नई दिल्‍ली। ताइवान की स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस ने नए साल पर बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने भारत में अपने 7 स्‍मार्टफोन की कीमतों में कटौती की घोषणा कर दी है। जिन फोन को अब आप सस्‍ते में खरीद सकते हैं उसमें आसुस जेनफोन 3 (ZE520KL), आसुस जेनफोन 3 (ZE552KL), आसुस जेनफोन 3 मैक्‍स (ZC520TL), आसुसस जेनफोन 3 मैक्‍स (ZC553KL), आसुस जेनफोन मैक्‍स (ZC550KL), आसुस जेनफोन गो 5.0 और आसुस जेनफोन गो 5.5 शामिल हैं।

कटौती की बात करें तो आसुस ज़ेनफोन 3 (ZE552KL) की कीमत अब 14,999 रुपए कर दी गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 16,999 रुपए थी। इस स्‍मार्टफोन में 5.5 इंच का डिस्प्ले, 4 जीबी की रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वहीं आसुस ज़ेनफोन 3 (ZE520KL) की कीमत में 2000 रुपए की कटौती की गई है। अब यह 11,999 रुपए में उपलब्‍ध है। इसमें 5.2 इंच का डिस्प्ले, 3 जीबी की रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है।

आसुस जेनफोन 3 मैक्‍स (ZC520TL) अब 1,500 रुपए सस्‍ता हो गया है। वहीं आसुस जेनफोन 3 मैक्‍स (ZC553KL) 3000 रुपए सस्‍ता होने के बाद अब 9,999 रुपए में मिल रहा है। पहले इसकी कीमत 12,999 रुपए थी। आसुस जेनफोन मैक्‍स (ZC550KL) स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपए की कटौती की गई है। यह फोन अभी तक 7,999 रुपए में उपलब्‍ध था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा