1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. चेक प्वाइंट का दावा- व्हाट्सएप को किया जा सकता है हैक, कंपनी ने किया इनकार

चेक प्वाइंट का दावा- व्हाट्सएप को किया जा सकता है हैक, कंपनी ने किया इनकार

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 09, 2019 07:41 am IST,  Updated : Aug 09, 2019 07:41 am IST

इजरायल की साइबर सुरक्षा फर्म चेक प्वाइंट ने दावा किया है कि व्हाट्सएप को हैक किया जा सकता सकता है। हैकर (हमलावर) किसी भी उपयोगकर्ता के किसी समूह या निजी चैट में भेजे गए संदेशों को पढ़ सकता और उसमें छेड़छाड़ कर सकता है।

Check Point claims WhatsApp can be hacked, company denies it- India TV Hindi
Check Point claims WhatsApp can be hacked, company denies it

नयी दिल्ली। इजरायल की साइबर सुरक्षा फर्म चेक प्वाइंट ने दावा किया है कि व्हाट्सएप को हैक किया जा सकता सकता है। हैकर (हमलावर) किसी भी उपयोगकर्ता के किसी समूह या निजी चैट में भेजे गए संदेशों को पढ़ सकता और उसमें छेड़छाड़ कर सकता है। हालांकि , कंपनी ने इस दावे का खंडन किया है।

चेक प्वाइंट ने एक ब्लॉग में व्हाट्सएप की इस खामी को उजागर किया है और व्हाट्सएप को अपने निष्कर्षो से अवगत करा चुका है। फेसबुक के प्रवक्ता ने संपर्क करने पर कहा कि हमने एक साल पहले इस मुद्दे की सावधानीपूर्वक समीक्षा की थी और यह सुझाव देना गलत है कि हम व्हाट्सएप पर जो सुरक्षा देते हैं उसमें जोखिम का खतरा है।

चेक प्वाइंट ने ब्लॉग पर दावा किया कि उसके शोधकर्ताओं ने व्हाट्सएप में खामी का पता लगाया है। यह खामी से हमलावर किसी भी उपयोगकर्ता द्वारा निजी चैट या किसी समूह में भेजे गए संदेशों से छेड़छाड़ कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा