1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. iPhone का नया डिजाइन डोनाल्‍ड ट्रंप को नहीं आया पसंद, ट्विट कर कही ये बात

iPhone का नया डिजाइन डोनाल्‍ड ट्रंप को नहीं आया पसंद, ट्विट कर कही ये बात

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 27, 2019 04:51 pm IST,  Updated : Oct 27, 2019 04:51 pm IST

2017 में आईफोन के नए मॉडल डिजाइन से फिजिकल बटन को हटा दिया गया था। इसी को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति ने कुक पर निशाना साधा है।

Donald Trump wants iPhone home button back- India TV Hindi
Donald Trump wants iPhone home button back Image Source : DONALD TRUMP WANTS IPHONE

नई दिल्‍ली। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को आईफोन का नया डिजाइन बिल्‍कुल पसंद नहीं आया। डोनाल्‍ड ट्रंप ने माइक्रो-ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिये आईफोन के नए डिजाइन को लेकर एप्‍पल के सीईओ टिम कुक की आलोचना की है।

ट्रंप ने अपने ट्वीट में लिखा कि आईफोन का होम बटन कैसे वर्तमान डिजाइन की तुलना में बेहतर था। अपने ट्वीट में ट्रंप ने लिखा है, टू टिम : आईफोन का होम बटन स्‍वाइप की तुलना में कही बेहतर था।

Donald Trump wants iPhone home button back
Donald Trump wants iPhone home button back

2017 में आईफोन के नए मॉडल डिजाइन से फ‍िजिकल बटन को हटा दिया गया था। इसी को लेकर अमेरिका के राष्‍ट्रपति ने कुक पर निशाना साधा है। आईफोन एक्‍स से स्‍वाइप कंट्रोल के चलते होम बटन को हटा दिया गया था।

इसी तरह आईफोन एक्‍सएस और नई आईफोन 11 सीरीज में होम बटन शामिल नहीं किया गया है। ट्रंप का ट्वीट वायरल हो रहा है इसके बाद उसे लेकर यूजर्स की प्रतिकियाएं सामने आई हैं।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा की सैनिकों को वापस घर लाने जैसे बात करने से कही अच्‍छा है उन्‍हें सच में वापस लाना। एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि टू डोनाल्‍ड, ओबामा आप से कही बेहतर थे।

Donald Trump wants iPhone home button back
Donald Trump wants iPhone home button back

एक महिला यूजर ने लिखा कि एलओएल, यह देखकर अच्‍छा लगा कि दुनिया का सबसे ताकतवर व्‍यक्ति एप्‍पल की क्‍लास ले रहा है। मार्च में ट्रंप ने कुक को टिम एप्‍पल कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं।

एप्‍पल के सीईओ ने बाद में ट्विटर पर अपना नाम बदलकर टिम एप्‍पल रख लिया था, उन्‍होंने अपने सरनेम कुक के स्‍थान पर कंपनी का लोगो (एप्‍पल) इस्‍तेमाल किया था। यह पूरा वाक्‍या सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा