1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Infinix हॉट 8 फोन एक नए कलर में हुआ लॉन्‍च, भारी मांग पर कंपनी हर बुधवार करेगी फ्लेश सेल का आयोजन

Infinix हॉट 8 फोन एक नए कलर में हुआ लॉन्‍च, भारी मांग पर कंपनी हर बुधवार करेगी फ्लेश सेल का आयोजन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 04, 2019 06:37 pm IST,  Updated : Nov 04, 2019 06:37 pm IST

स्मार्टफोन ब्रॉड इन्फिनिक्स ने हॉट 8 स्मार्टफोन की भारी मांग और लोगों में पॉजिटिव रिस्पांस को देखते हुए हर हफ्ते विशेष साप्ताहिक फ्लैश बिक्री की घोषणा की है। यह बिक्री 6 नवंबर से फ्लिपकार्ट पर हर बुधवार दोपहर 12 बजे से लाइव होगी।

Infinix, Flash sale, Hot 8, Flipkart, Wednesday, Infinix Hot 8- India TV Hindi
Infinix announces Flash sale for Hot 8 on Flipkart every Wednesday Image Source : @INFINIXINDIA

नई दिल्ली: स्मार्टफोन ब्रॉड इन्फिनिक्स ने हॉट 8 स्मार्टफोन की भारी मांग और लोगों में पॉजिटिव रिस्पांस को देखते हुए हर हफ्ते विशेष साप्ताहिक फ्लैश बिक्री की घोषणा की है। यह बिक्री 6 नवंबर से फ्लिपकार्ट पर हर बुधवार दोपहर 12 बजे से लाइव होगी। इस अवधि के दौरान आप HOT 8 स्मार्टफोन को मात्र 6999 रुपए के विशेष मूल्य पर खरीद सकेंगे। इन्फिनिक्स ने हॉट 8 स्मार्टफोन को नए 'शार्क ग्रे' रंग में भी पेश करने जा रही है। इसके अलावा आप इस फोन को कॉस्मिक पर्पल और क्वेटज़ल सियान के रंगों में भी खरीद सकेंगे जो अपनी रेंज में बेहतरीन ऑपशन है।

हॉट 8 स्मार्टफोन 4.5 रेटिंग के साथ अपनी श्रेणी में फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाला डिवाइस बना हुआ है। हॉट 8 में 5,000 एमएएच की विशाल बैटरी लगी है और यह एक बार चार्ज करने पर बड़ी आसानी से दो दिनों तक चल जाती है। मीड कीमत रेंज में हॉट 8 स्मार्टफोन बेहतरीन ऑपशन है जिसमें इतनी बड़ी बैटरी दी गई है।

Infinix, Flash sale, Hot 8, Flipkart, HotWednesdays
Image Source : @INFINIXINDIAInfinix announces Flash sale for Hot 8 on Flipkart every Wednesday

हॉट 8 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ आता है। हॉट 8 में हेलियो पी22 ओक्‍टाकोर 64 बिट प्रोसेसर, 2.0 गीगाहर्ट्ज जीपीयू-आईएमजी पावर वीआर जीई8320 चिपसेट भी है। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 9.0 पाई ओएस पर काम करता है। फोन में 3 स्‍लॉट है, जिसमें डुअल नैनो सिम और माइक्रो एसडी स्‍टॉल शामिल हैं। इसकी मेमोरी को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इनफिनिक्‍स हॉट 8 में 13 मेगापिक्‍सल एफ 1.8 एआई सक्षम ट्रिपल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्‍सल सेल्‍फी कैमरा जैसे प्रीयिमम फीचर्स हैं। इसका सेल्‍फी कैमरा डेडीकेटेड मैजिक एलईडी सेल्‍फी फ्लैश के साथ आता है। रियर कैमरा फ्रेमवर्क 2 मेगापिक्‍सल डेप्‍थ और क्‍वाड एलईडी फ्लैश व ऑटो सीन डिटेक्‍शन के साथ लो लाइट सेंसर से लैस है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा