Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. InFocus ने लॉन्च किया Bingo 50+, 13MP रियर कैमरे से लैस है स्मार्टफोन

InFocus ने लॉन्च किया Bingo 50+, 13MP रियर कैमरे से लैस है स्मार्टफोन

Surbhi Jain Published : Aug 23, 2016 11:20 am IST, Updated : Aug 23, 2016 11:20 am IST

InFocus launches a new smartphone bingo 50+. it is an upgraded version of bingo 50 smartphone. The phone is equipped with 13MP rear and 8MP front camera.

InFocus ने लॉन्च किया Bingo 50+, 13MP रियर कैमरे से लैस है स्मार्टफोन- India TV Paisa
InFocus ने लॉन्च किया Bingo 50+, 13MP रियर कैमरे से लैस है स्मार्टफोन

नई दिल्ली। अमेरिका की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी InFocus ने अपना नया स्मार्टफोन बिंगो 50+ लॉन्च किया है। यह बिंगो 50 का अपग्रेडडि वर्जन है। कंपनी ने इस फोन को आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। यह फोन सिल्वर व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर फिलहाल कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

तस्वीरों में देखिए बड़े स्क्रीन साइज के स्मार्टफोन

Big Screen Phone

coolpadIndiaTV Paisa

xiaomiIndiaTV Paisa

asus (1)IndiaTV Paisa

intexIndiaTV Paisa

yuIndiaTV Paisa

यह भी पढ़ें- Samsung के S7 और S7 Edge स्मार्टफोन हुए सस्ते, कंपनी ने की कीमतों में कटौती की घोषणा

InFocus बिंगो 50+ स्मार्टफोन के फीचर्स

  • InFocus बिंगो 50+ स्मार्टफोन में 5.5 इंच का डिस्प्ले स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 1280×720 पिक्सल है। यह फोन मेटल बॉडी से लैस है।
  • फोन में 1.3GHz मीडियाटेक एंटी6753 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3जीबी रैम है।
  • इनफोकस के इस फोन में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज क्षमता है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Infocus ने सेल्‍फी के शौकीनों के लिए लॉन्‍च किया 13 MP कैमरे वाला एम535+ फोन

  • InFocus बिंगो 50+ स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
  • फोटो कींचने के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और सेल्फी क्लिक करने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे में एचडीआर और फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर्स भी हैं।
  • 4जी वीओएलटीई सपोर्ट वाले इनफोकस के इस फोन में 2600 एसएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी दावा करती है कि यह बैटरी 12 घंटे का टॉक टाइम और 480 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।
  • कनेक्टिविटी के लिए InFocus बिंगो 50+ स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement