1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. इनफोकस ने 4299 रुपए में पेश किया बजट स्‍मार्टफोन Bingo 10, एलईडी फ्लैश के साथ मिलेगा सेल्‍फी कैमरा

इनफोकस ने 4299 रुपए में पेश किया बजट स्‍मार्टफोन Bingo 10, एलईडी फ्लैश के साथ मिलेगा सेल्‍फी कैमरा

 Published : Mar 21, 2016 04:11 pm IST,  Updated : Mar 21, 2016 04:13 pm IST

American company Infocus launched new budget smartphone Bingo 10 in Indian Market. This phone have selfie camera with led flesh light

Budget Smartphone: इनफोकस ने भारतीय बाजार में पेश किया Bingo 10, कीमत 4299 रुपए- India TV Hindi
Budget Smartphone: इनफोकस ने भारतीय बाजार में पेश किया Bingo 10, कीमत 4299 रुपए

नई दिल्‍ली। अमेरिकी कंपनी इनफोकस ने भारत बाजार में अपना नया बजट स्‍मार्टफोन Bingo 10 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस मोबाइल स्मार्टफोन की कीमत 4,299 रुपए रखी है। इस फोन की बिक्री सोमवार से ईकॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर एक्सक्लूसिव रूप से शुरू हो गई है।

दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन

4g smartphones

indiatvpaisasamsung-galaxy-J7IndiaTV Paisa

indiatvpaisamotorola-moto-g-third-gen-fIndiaTV Paisa

indiatvpaisaxiaomi-mi4i-01IndiaTV Paisa

indiatvpaisaasusIndiaTV Paisa

indiatvpaisaLenovo-Vibe-P1IndiaTV Paisa

ये हैं इनफोकस Bingo 10 के स्‍पेसिफिकेशंस

इनफोकस का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसके दुनिया का सबसे अफॉर्डेबल एंड्रॉयश मार्शमैलो स्मार्टफोन होने का दावा किया गया है। स्मार्टफोन कंपनी की इनलाइन यूआई 2.0 के साथ आता है। इसके अलावा इनफोकस बिंगो 10 का सबसे खासा फीचर इसमें दिया एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

4.5 इंच स्‍क्रीन के साथ Bingo 10

इनफोकस Bingo 10 स्मार्टफोन में 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीएस डिस्प्ले दिया है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 2000 एमएएच बैटरी दी गई है। फोन में एलईडी फ्लैश के सा 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी है। फोन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कनेक्टिविटी के लिए बिंगो 10 स्मार्टफोन में 3जी, जीपीआरएस/ ईडीजीई,  जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर दिये गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा