1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. अमेजन पर शुरू हुआ इन इनफोकस कार्निवल, शानदार स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है 3000 रुपए तक का डिस्‍काउंट

अमेजन पर शुरू हुआ इन इनफोकस कार्निवल, शानदार स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है 3000 रुपए तक का डिस्‍काउंट

 Published : Apr 03, 2018 05:08 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 05:59 pm IST

आपका मोबाइल फोन अगर पुराना हो गया है या नया फोन लेना चाह रहे हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है। अमेरिका की दिग्‍गज कंपनी इनफोकस ने डिस्‍काउंट ऑफर की शुरुआत की है।

infocus- India TV Hindi
infocus Image Source : PTI

 

नई दिल्‍ली। आपका मोबाइल फोन अगर पुराना हो गया है या नया फोन लेना चाह रहे हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है। अमेरिका की दिग्‍गज कंपनी इनफोकस ने डिस्‍काउंट ऑफर की शुरुआत की है। जिसमें कंपनी के फोन काफी कम कीमत पर मिल रहे हैं। दरअसल देश की प्रमुख ईकॉमर्स साइट अमेज़न पर इस समय इन फोकस कार्निवल चल रहा है। यह इनफोकस कार्निवल 3 अप्रैल से शुरू हुआ है और यह 5 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस ऑफर के तहत इन फोकस के सभी स्‍मार्टफोन पर छूट ऑफर की जा रही है। 

इनफोकस कार्निवल के दौरान मिल रहे ऑफर की बात करें तो यहां पर सबसे बड़ा ऑफर इनफोकस स्‍नैप 4 स्‍मार्टफोन पर मिल रहा है। कंपनी का यह फोन अभी तक 11999 रुपए में उपलब्‍ध था। जिसकी कीमत अब घटकर मात्र 8999 रुपए रह गई है। इस प्रकार यह फोन 3000 रुपए सस्‍ता हो गया है। वैसे फीचर्स की दृष्टि से देखा जाए तो यह फोन काफी शानदार है। फोन में 5.2 इंच की स्‍क्रीन है 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्‍ट मैमोरी दी गई है। 

स्‍नैप 4 के अलावा कंपनी की ओर से इनफोकस विजन 3 स्‍मार्टफोन पर भी भारी छूट दी जा रही है। यह फोन अभी तक 7999 रुपए में उपलब्‍ध था। जिसकी कीमत अब घटकर 6999 रुपए रह गई है। इस प्रकार इसमें 1000 रुपए की छूट दी जा रही है। वहीं इनफोकस टर्बो 5 स्‍मार्टफोन के 32 जीबी वेरिएंट की बात की जाए तो यह फोन 7999 रुपए की बजाए अब 6999 रुपए में मिल रहा है। दूसरी ओर इसका 16 जीबी वेरिएंट अब 6999 रुपए की बजाए 5999 रुपए में उपलब्‍ध हुआ है। इनफोकस टर्बो 5 प्‍लस समार्टफोन की बात करें तो इसकी कीमत में भी 1500 रुपए की कमी आई है। कंपनी का यह फोन 8999 रुपए की बजाए 7499 रुपए में मिल रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा