1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. इंटेक्‍स ने भारतीय बाजार में उतारा बजट स्‍मार्टफोन एक्‍वा 4जी मिनी, कीमत 4,199 रुपए

इंटेक्‍स ने भारतीय बाजार में उतारा बजट स्‍मार्टफोन एक्‍वा 4जी मिनी, कीमत 4,199 रुपए

 Published : Mar 27, 2017 11:51 am IST,  Updated : Mar 27, 2017 11:51 am IST

स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Intex ने बजट मोबाइल फोन मार्केट में नया डिवाइस पेश किया है। फोन का नाम Intex एक्‍वा 4जी मिनी है। फोन की कीमत 4199 रुपए है।

Intex ने भारतीय बाजार में उतारा बजट स्‍मार्टफोन एक्‍वा 4जी मिनी, कीमत 4,199 रुपए- India TV Hindi
Intex ने भारतीय बाजार में उतारा बजट स्‍मार्टफोन एक्‍वा 4जी मिनी, कीमत 4,199 रुपए

नई दिल्‍ली। भारतीय स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Intex ने बजट मोबाइल फोन मार्केट में नया डिवाइस पेश किया है। फोन का नाम Intex एक्‍वा 4जी मिनी है। फोन की कीमत 4199 रुपए है। कम कीमत वाला यह स्‍मार्टफोन VoLte नेटवर्क को सपोर्ट करता है। ये फोन काले और लाल दो रंगों में उपलब्‍ध है।

यानि कि आप इस फोन में रिलायंस जियो के नेटवर्क को आराम से यूज कर सकते हैं। Intex ने इस फोन को देश भर में मौजूद अपने रिटेल नेटवर्क के माध्‍यम से इसकी बिक्री का एलान किया है।

यह भी पढ़ें : रिलायंस रिटेल ने लॉन्‍च किया नया स्‍मार्टफोन LYF F1 प्‍लस, 3 GB रैम से है लैस

जानिए क्‍या हैं इस फोन की स्‍पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Intex के इस फोन में 4 इंच की स्‍क्रीन दी गई है। जिसका रिजोल्‍यूशन 480×800 पिक्सल है। यह फोन एंड्रॉयड के लेटेस्‍ट वर्जन 6.0 मार्शमैलो को सपोर्ट करता है। इस डुअल सिम फोन में 4जी की स्‍पीड को मदद देने के लिए 1.6 गीगाहर्ट्स का क्‍वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें – Intex ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च किए दो सस्‍ते स्‍मार्टफोन एक्‍वा Q8 और क्‍लाउड S9

तस्वीरों में देखिए सैमसंग के 5000 रुपए से सस्ते स्मार्टफोन

samsung smartphones under 5k

samsung-galaxy-core-prime-8IndiaTV Paisa

galaxys3miniIndiaTV Paisa

samsunggalaxyon7IndiaTV Paisa

samsunggalaxyj3IndiaTV Paisa

samsung-galaxy-grand-neo-IndiaTV Paisa

फोन में 2 जीबी की रैम दी गई है। इसकी इनबिल्‍ट स्‍टोरेज 4 जीबी की है। कंपनी के मुताबिक फोन की स्‍टोरेज को जरूरत पड़ने पर 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बजट फोन होने के चलते फोन में 5 मेगापिक्‍सल का बेसिक रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्‍फी के लिए वीजीए कैमरा भी दिया गया है। Intex एक्‍वा 4जी मिनी फोन में 1450 एमएएच की बैटरी दी गई है। इंटेक्‍स के मुताबिक यह बैटरी पूरी चार्ज होने पर 250 घंटे का स्‍टैंडबाई टाइम और 6 घंटे का टॉक टाइम देती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा