1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. लावा की 10,000 रुपये से कम के मोबाइल फोन बाजार में बड़ी हिस्सेदारी पर नजर

लावा की 10,000 रुपये से कम के मोबाइल फोन बाजार में बड़ी हिस्सेदारी पर नजर

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 01, 2017 06:53 pm IST,  Updated : Oct 01, 2017 07:03 pm IST

लावा की 10,000 रुपये कीमत से कम के हैंडसेट बाजार में मौजूदा बाजार हिस्सेदारी 11 प्रतिशत है।

लावा की 10,000 रुपये से कम के मोबाइल फोन बाजार में बड़ी हिस्सेदारी पर नजर- India TV Hindi
लावा की 10,000 रुपये से कम के मोबाइल फोन बाजार में बड़ी हिस्सेदारी पर नजर

शेन्झोन मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली घरेलू कंपनी लावा 10,000 रुपये से कम के मोबाइल फोन पर ध्यान दे रही है। कंपनी इस खंड में बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिये 6-7 मॉडल पेश कर सकती है। लावा इंटरनेशनल के प्रमुख स्मार्टफोन दीपक महाजन ने कहा, हम 6-7 मॉडल के साथ 10,000 रुपये से कम के मोबाइल हैंडसेट बाजार पर ध्यान देने और बाजार में मजबूत स्थिति बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी रणनीति सीमिति संख्या में उत्पाद पेश कर मात्रा को बढ़ाना है। हमारा शोध एवं विकास केंद्र शेन्झोन में है, हम ग्राहकों को बेहतर उत्पाद उपलब्ध कराने के लिये मेहनत कर रहे हैं। लावा की मौजूदगी भारत समेत थाइलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, मेक्सिको, म्यामां, पाकिस्तान और मिस्र जैसे 11 देशों में है। कंपनी 8-9 फीचर फोन और 6-7 स्मार्टफोन हैं। इन देशों में लावा के मोबाइल फोन चाइनीज फोन को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

लावा की 10,000 रुपये कीमत से कम के हैंडसेट बाजार में मौजूदा बाजार हिस्सेदारी 11 प्रतिशत है। महाजन को उम्मीद है कि भारत आईटी और हैंडसेट बनाने वालों के लिये केंद्र होगा। वैश्विक ब्रांड देश से निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी के लिये काफी अवसर हैं।

काउंटर पॉइंट रिसर्च के अनुसार देश में होने वाले स्मार्टफोन बिक्री 10,000 रुपये से कम के फोन की हिस्सेदारी 59 प्रतिशत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा