1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Lenovo ने लॉन्‍च किया पहला टैंगो प्रोडक्‍ट फैब 2, इंफ्रारेड और मोशन के साथ मिलेंगे 4 कैमरे

Lenovo ने लॉन्‍च किया पहला टैंगो प्रोडक्‍ट फैब 2, इंफ्रारेड और मोशन के साथ मिलेंगे 4 कैमरे

 Published : Jan 20, 2017 04:45 pm IST,  Updated : Jan 20, 2017 04:45 pm IST

Lenovo ने भारत में गूगल की टैंगो टीम का पहला प्रोडक्‍ट फैब 2 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर दिया है। भारत में इस बेहद ही शानदार फोन की कीमत 29900 रुपए रखी गई है।

Lenovo ने लॉन्‍च किया पहला टैंगो प्रोडक्‍ट फैब 2प्रो , इंफ्रारेड और मोशन के साथ मिलेंगे 4 कैमरे- India TV Hindi
Lenovo ने लॉन्‍च किया पहला टैंगो प्रोडक्‍ट फैब 2प्रो , इंफ्रारेड और मोशन के साथ मिलेंगे 4 कैमरे

नई दिल्‍ली। चाइनीज स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Lenovo ने भारत में गूगल की टैंगो टीम का पहला प्रोडक्‍ट फैब 2 प्रो स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर दिया है। भारत में इस बेहद ही शानदार फोन की कीमत  29900 रुपए रखी गई है।

फोन की बिक्री के लिए Lenovo ने ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के साथ करार किया है। यह फोन इस वेबसाइट पर एक्‍सक्‍लूसिव रूप से बिक्री के लिए उपलब्‍ध कराया गया है।

यह भी पढ़ें : भारत में मेड-इन-चायना का बोलबाला, बाजार में मौजूद 40 फीसदी स्मार्टफोन चीनी

तस्‍वीरों में देखिए ज्‍यादा बैटरी बैकअप वाले सस्‍ते स्‍मार्टफोन

Smartphones With 3000 battery under Rs 9000

videocon_krypton3IndiaTV Paisa

Intex-AquaIndiaTV Paisa

Intex-Aqua-Ace-MiniIndiaTV Paisa

Lyf-Water-7 IndiaTV Paisa

Yu-Yureka-SIndiaTV Paisa

क्‍या हैं इस फोन की स्‍पेसिफिकेशंस

Lenovo फैब 2 प्रो में 6.4 इंच का क्वाडएचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इस फोन में 4 जीबी की रैम दी गई है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4050 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।

Lenovo फैब 2 प्रो में कुल चार कैमरे हैं। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 16 मेगापिक्सल का रियर आरजीबी कैमरा है। इसके अलावा एक डेप्थ सेंसिंग इंफ्रारेड कैमरा और एक मोशन ट्रैकिंग कैमरा है। Lenovo फैब 2 प्रो में 360 डिग्री का वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और 4के वीडियो भी। फोन के पिछले हिस्से पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें : Lenovo फैब 2 स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 15000 के इस फोन की स्‍क्रीन और कैमरे का रिजॉल्‍यूशन है कम

क्‍या है टैंगो

गूगल टैंगो की मदद से यूज़र रूम में रखे किसी भी ऑब्जेक्ट का साइज़ तय कर पाएंगे। ऐसा स्मार्टफोन के कैमरे के ज़रिए संभव हो पाएगा। चुनिंदा गेम को गूगल टैंगो के लिए डिजाइन किया गया है। गेम खलते वक्त यूज़र को एक वर्चुअल दुनिया का हिस्सा होने का एहसास होगा। लेनोवो ने टैंगो ऐप स्टोर की भी घोषणा की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा