1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. भारत में Oppo ने शुरु की सबसे बेहतरीन सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन F1 की बिक्री, कीमत 26,900 रुपए

भारत में Oppo ने शुरु की सबसे बेहतरीन सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन F1 की बिक्री, कीमत 26,900 रुपए

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Apr 21, 2016 11:32 am IST,  Updated : Apr 21, 2016 11:32 am IST

Oppo on wednesday announced that oppo F1 Plus is now available for purchase in India. The highlight of this smartphone is that is 16 MP front camera.

भारत में Oppo ने शुरु की सबसे बेहतरीन सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन F1 की बिक्री, कीमत 26,900 रुपए- India TV Hindi
भारत में Oppo ने शुरु की सबसे बेहतरीन सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन F1 की बिक्री, कीमत 26,900 रुपए

नई दिल्ली: चाइनीज  कंपनी Oppo ने हाल ही में लॉन्‍च अब तक के सबसे पावरफुल कैमरे वाला स्‍मार्टफोन F1 Plus खरीदारी के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। इस फोन की कीमत 26,900 रुपए रखी गई है। इस फोन की खासियत यह है कि इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी मौजूद है। मार्च के महीने में एफ1 प्लस स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इंटरनैश्नल मार्केट के लिए इसे री-ब्रैंड कर दिया गया है।

जानिए क्या है Oppo F1 Plus की खासियतें

इस फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5-इंच का एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इस फोन को मीडियाटेक के हेलियो पी10 ऑक्टाकोर चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 128जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर कर सकते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर डुअल सिम सपोर्ट के अलावा 4जी एलटीई सपोर्ट भी उपलब्ध है।

तस्वीरों में देखिए Oppo एफ1

Oppo F1

oppo-2Oppo F1

oppo-5Oppo F1

oppo-1Oppo F1

oppo-4Oppo F1

oppo-3Oppo F1

oppo-6Oppo F1

वूक फ्लैश चार्जर के साथ है फोन

एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलने वाले पावर बैकअप के लिए 2,850एमएएच की बैटरी उपलब्ध है जिसमें वूक फ्लैश चार्ज फीचर की सुविधा दी गई है। इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा दिया गया है। जो कि शानदार सेल्फी का अनुभव देने में सक्षम है। इसमें वूक फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ 4,120 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- इन स्‍मार्टफोन में है 32 जीबी इंटरनल मैमोरी, ये हें 12000 रुपए से सस्‍ते बेस्‍ट फोन

यह भी पढ़ें- इनफोकस Bingo 10 है दुनिया का सबसे सस्‍ता मार्शमैलो स्‍मार्टफोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा