1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. ओप्‍पो के स्‍मार्टफोन में सबसे पहले आएगा कॉर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 6

ओप्‍पो के स्‍मार्टफोन में सबसे पहले आएगा कॉर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 6

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 06, 2018 06:57 pm IST,  Updated : Aug 06, 2018 06:57 pm IST

वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी कॉर्निग इनकॉर्पोरेटेड ने सोमवार को घोषणा की कि उसके नवीनतम कवर ग्लास प्रौद्योगिकी गोरिल्ला ग्लास 6 को अपनानेवाला पहला निर्माता ओप्पो है।

corning Gorrilla Glass- India TV Hindi
corning Gorrilla Glass

मुंबई। वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी कॉर्निग इनकॉर्पोरेटेड ने सोमवार को घोषणा की कि उसके नवीनतम कवर ग्लास प्रौद्योगिकी गोरिल्ला ग्लास 6 को अपनानेवाला पहला निर्माता ओप्पो है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ओप्पो के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रयोग किया जाएगा, जो आनेवाले हफ्तों में रिलीज होगा।

प्रयोगशाला में किए गए परीक्षण में गोरिल्ला ग्लास 6 एक मीटर की ऊंचाई से खुरदरे सतह पर 15 बार गिरने पर भी टूटा नहीं, जबकि कंपनी की प्रतिद्वंदी कंपनियों - सोडा लाइम और एलुमिनोसिलिकेट के ग्लास पहली बार गिरने पर ही टूट गए।

कॉनिग गोरिल्ला ग्लास के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक जॉन बायने ने एक बयान में कहा, "हम ओप्पो द्वारा ग्लास 6 अपनाने से उत्साहित हैं।" कंपनी नो गोरिल्ला ग्लास 6 पर से जुलाई में परदा हटाया था, जो कंपनी का अब तक का सबसे मजबूत ग्लास है।

बायने ने कहा, "ओप्पो का नया प्लैगशिप मॉडल उन उपभोक्ताओं के लिए है, जो अपने डिजिटल जीवन में हर चीज के लिए स्मार्टफोन पर आश्रित हैं, यह उनके मोबाइल की गिरने पर सुरक्षा करता है।" गोरिल्ला ग्लास का प्रयोग 45 प्रमुख ब्रांडों के 6 अरब से ज्यादा डिवाइसों में किया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा