1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. रिलायंस ने LYF सीरीज के तहत लॉन्‍च किए दो नए स्‍मार्टफोन विंड 1 और वॉटर 7, जानिए स्‍पेसिफिकेशंस

रिलायंस ने LYF सीरीज के तहत लॉन्‍च किए दो नए स्‍मार्टफोन विंड 1 और वॉटर 7, जानिए स्‍पेसिफिकेशंस

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Jun 14, 2016 11:08 am IST,  Updated : Jun 14, 2016 11:45 am IST

लाइफ विंड 1 सफेद और काले कलर वैरिएंट में मिलेगा। इसकी कीमत 6,899 रुपये तय की गई है। वहीं लाइफ वॉटर 7 है। यह पहला फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन है।

रिलायंस ने LYF सीरीज के तहत लॉन्‍च किए दो नए स्‍मार्टफोन विंड 1 और वॉटर 7, जानिए स्‍पेसिफिकेशंस- India TV Hindi
रिलायंस ने LYF सीरीज के तहत लॉन्‍च किए दो नए स्‍मार्टफोन विंड 1 और वॉटर 7, जानिए स्‍पेसिफिकेशंस

नई दिल्‍ली। रिलायंस जियो ने मोबाइल ब्रांड LYF के तहत दो नए 4जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इसमें पहला फोन है लाइफ विंड 1, यह फोन सफेद और काले कलर वैरिएंट में मिलेगा। इसकी कीमत 6,899 रुपये तय की गई है। वहीं दूसरा फोन लाइफ वॉटर 7 है। यह कंपनी का पहला फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है। यह फोन गोल्ड व सिल्वर कलर वेरिएंट में मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इस फोन की उपलब्‍धता के बारे में जानकारी नहीं दी है।

तस्वीरों में देखिए रिलायंस के LYF स्मार्टफोन

lyf Smart Phone

lyf-flamelyf-flame

lyf-5 lyf Smart Phone

lyf-3 lyf Smart Phone

lyf-4 lyf Smart Phone

lyf-2 lyf Smart Phone

lyf-1 lyf Smart Phone

जानिए लाइफ विंड 1 फोन के बारे में

LYF विंड 1 स्मार्टफोन में 5 इंच एचडी का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। विंड 1 स्मार्टफोन एक डुअल सिम स्‍मार्टफोन है, लेकिन इसमें आप एक बार में एक सिम पर ही 4जी इस्‍तेमाल कर पाएंगे। इस स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 (एमएसएम916) प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड-फोकस फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (64 जीबी तक) एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट मिलता है।

ये हैं लाइफ वॉटर 7 की स्‍पेसिफिकेशंस

रिलायंस LYF वाटर 7 कंपनी का पहला फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन है। इस फोन की स्‍क्रीन ड्रैगनट्रेल ग्लास प्रोटेक्‍शन के साथ आती है। इस फोन में 64 बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले लाइफ वाटर 7 फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों सिम पर 4जी सपोर्ट मिलता है।

रिलायंस ने लॉन्च किया लाइफ फ्लेम 6 स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 3,999 रुपए

माइक्रोमैक्स के लिए कठिन चीन का रास्ता, दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बनने का लक्ष्य मुश्किल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा