1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सैमसंग गैलेक्‍सी ऑन नेक्‍स्‍ट का नया वैरिएंट हुआ लॉन्‍च, कीमत है 10,000 रुपए से कम

सैमसंग गैलेक्‍सी ऑन नेक्‍स्‍ट का नया वैरिएंट हुआ लॉन्‍च, कीमत है 10,000 रुपए से कम

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jan 03, 2018 10:44 am IST,  Updated : Jan 03, 2018 11:07 am IST

नए साल पर सैमसंग ने अपने ग्राहकों को खास तोहफा दिया है। सैमसंग ने अपने 2017 के सुपरहिट फोन गैलेक्‍सी ऑन नेक्‍स्‍ट के एक सस्‍ते वैरिएंट को लॉन्‍च कर दिया है। यह वेरिएंट 10 हजार रुपए से भी कम कीमत में यानि कि 9,999 रुपए में अमेजन पर उपलब्‍ध है।

Samsung Galaxy On Nxt 16GB- India TV Hindi
Samsung Galaxy On Nxt 16GB

नई दिल्‍ली। नए साल पर सैमसंग ने अपने ग्राहकों को खास तोहफा दिया है। सैमसंग ने अपने 2017 के सुपरहिट फोन गैलेक्‍सी ऑन नेक्‍स्‍ट के एक सस्‍ते वैरिएंट को लॉन्‍च कर दिया है। यह वेरिएंट 10 हजार रुपए से भी कम कीमत में यानि कि 9,999 रुपए में फ्लिपकार्ट पर उपलब्‍ध है। इस फोन में कंपनी ने 16GB की इंटरनल मैमोरी दी है जबकि पिछले वैरिएंट में यह 32GB थी।

आपको बता दें कि कंपनी ने यह फोन अक्‍टूबर 2016 में लॉन्‍च किया था। शुरुआत में कंपनी ने इसे 32GB वैरिएंट के साथ पेश किया था। लोगों के बेहतर रिस्‍पॉन्‍स के चलते कंपनी ने अप्रैल 2017 में इसे 64GB वैरिएंट के साथ भी उतारा था। जिसकी कीमत 16,900 रुपए है। लेकिन नवंबर-दिसंबर में आयोजित सेल में यह फोन 4000 रुपए कम कीमत पर यानि कि 12,900 रुपए में उपलब्‍ध था।

Samsung Galaxy On Nxt 16GB Flipkart
Samsung Galaxy On Nxt 16GB Flipkart

स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही फोन में 1.6GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। फोन में 3GB रैम दी गई है। यूजर के पास जरूरत पड़ने पर फोन की मौजूदा स्‍टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाने का विकल्‍प भी दिया गया है। फोन में 3300 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक एक बार फुल चार्ज करने पर फोन की बैटरी 21 घंटे तक का 3G टॉक टाइम दे सकती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्‍फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा