1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Motorola और Sony के इन स्‍मार्टफोन्‍स को मिलेगा Nougat का अपडेट, कंपनी ने जारी की सूची

Motorola और Sony के इन स्‍मार्टफोन्‍स को मिलेगा Nougat का अपडेट, कंपनी ने जारी की सूची

 Written By: Manish Mishra
 Published : Oct 05, 2016 03:49 pm IST,  Updated : Oct 05, 2016 03:59 pm IST

Motorola और Sony के कुछ स्‍मार्टफोन्‍स को जल्‍द ही एंड्रॉयड Nougat का अपडेट मिलेगा। Motorola ने आधिकारिक रूप से उन स्‍मार्टफोन्‍स की सूची भी जारी कर दी है

Motorola और Sony के इन स्‍मार्टफोन्‍स को मिलेगा Android Nougat का अपडेट, जारी हुई सूची- India TV Hindi
Motorola और Sony के इन स्‍मार्टफोन्‍स को मिलेगा Android Nougat का अपडेट, जारी हुई सूची

नई दिल्‍ली। Motorola और Sony  के कुछ स्‍मार्टफोन्‍स को जल्‍द ही एंड्रॉयड के नवीनतम वर्जन Nougat का अपडेट मिलेगा।  Motorola ने आधिकारिक रूप से उन स्‍मार्टफोन्‍स की सूची भी जारी कर दी है जिन्‍हें अपडेट की यह सौगात सबसे पहले मिलेगी। Motorola ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि स्‍मार्टफोन्‍स यूजर्स को एंड्रॉयड 7.0 Nougat अपडेट के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Lenovo ने लॉन्‍च किए मोटो जेड सीरीज के दो पावरफुल स्‍मार्टफोन, 17 अक्‍टूबर से Flipkart और Amazon पर होगी बिक्री

इस साल की चौथी तिमाही में Nougat अपडेट जारी करेगी Motorola

  • Motorola के अनुसार, उसके कई स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.0 Nougat का अपडेट मिलेगा।
  • इस साल की चौथी तिमाही से अपडेट जारी करने की शुरुआत होगी।
  • सबसे पहले Moto G 4th Generation और Moto Z सीरीज के स्‍मार्टफोन्‍स को Nougat के अपडेट मिलेंगे।

Sony भी अपने स्‍मार्टफोन्‍स को करेगी Nougat से अपडेट

  • Sony ने भी अपने स्‍मार्टफोन्‍स को मिलने वाले Nougat अपडेट के वक्त का खुलासा किया था।
  • सॉफ्टवेयर अपडेट सबसे पहले कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सज़ेड और एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस के लिए अक्टूबर-नवंबर के आसपास जारी किया जाएगा।
  • एक्सपीरिया एक्स और एक्सपीरिया एक्स कॉम्पैैक्ट स्मार्टफोन के लिए अपडेट नवंबर महीने में जारी किए जाएंगे।
  • एक्सपीरिया ज़ेड5 सीरीज, एक्सपीरिया ज़ेड3+ और एक्सपीरिया ज़ेड4 टैबलेट को अपडेट दिसंबर के आसपास मिलेंगे।

यह भी पढ़ें : Hyundai रिकॉल करेगी जनवरी 2015 में बनी हजारों Eon कार, क्‍लच और बैटरी केबल में है गड़बड़ी

Motorola के इन स्मार्टफोन्‍स को मिलेगा Nougat का अपडेट

  • Motorola मोटो जी4
  • Moto G 4 प्लस
  • Moto एक्स प्योर एडिशन (थर्ड जेन)
  • Moto एक्स स्टाइल
  • Moto एक्स प्ले
  • Moto एक्स फोर्स
  • ड्रॉयड टर्बो 2
  • ड्रॉयड मैक्स 2
  • Moto Z
  • Moto Z ड्रॉयड
  • Moto Z फोर्स ड्रॉयड
  • Moto Z प्ले
  • Moto Z प्ले ड्रॉयड
  • नेक्सस 6
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा