Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. पैरेंट्स के लिए बहुत काम की है Truecaller की Guardians ऐप, जानिए कैसे रख पाएंगे 'अपनों' पर नजर

पैरेंट्स के लिए बहुत काम की है Truecaller की Guardians ऐप, जानिए कैसे रख पाएंगे 'अपनों' पर नजर

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Mar 04, 2021 01:27 pm IST, Updated : Mar 04, 2021 01:27 pm IST

गार्जियन ऐप दूसरी पर्सनल सेफ्टी और लोकेशन शेयरिंग फीचर देने वाली दूसरी सैकड़ों ऐप्स से अलग हैं।

पैरेंट्स के लिए बहुत...- India TV Paisa

पैरेंट्स के लिए बहुत काम की है Truecaller की Guardians ऐप, जानिए कैसे रख पाएंगे 'अपनों' पर नजर

एक पैरेंट होने के नाते आपको हमेशा अपने परिवार की चिंता होती है। वे कहां जा रहें हैं, इसके बारे में खबर रखने की उत्सुक्ता हम सभी में होती है। अब तकनीक के जमाने में यह संभव हो गया है। मोबाइल फोन में आने वाले अनजान नंबरों की जानकारी देने वाली कॉलर आईडी एप Truecaller देश में काफी लोकप्रिय है। अब स्वीडन की इस कंपनी ने नया एप Guardians नाम से लॉन्च किया है। कंपनी ने Guardian ऐप को भारत सहित पूरी दुनिया में लॉन्च किया है। इसकी मदद से आप अपनों पर तकनीक की मदद से नजर रख सकते हैं। 

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

कंपनी के मुताबिक इस ऐप को 15 महीने में स्टॉकहोम और इंडिया की टीम ने मिल कर तैयार किया है। कंपनी के अनुसार यह ऐप महिला सुरक्षाको लेकर खास तौर पर तैयार किया गया है। ट्रूकॉलर के सह संस्थापक और सीईओ एलन ममेदी ने कहा है कि गार्जियन ऐप दूसरी पर्सनल सेफ्टी और लोकेशन शेयरिंग फीचर देने वाली दूसरी सैकड़ों ऐप्स से अलग हैं। 

पढें-  दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की प्राइज लिस्ट, ​जानिए कितने में मिलेगी कार और बाइक

पढ़ें-   यहां FASTAG है बेकार! इस एप के बिना नहीं मिलेगी Yamuna Expressway पर एंट्री

ऐसे रख सकेंगे अपनों पर नजर 

यह ऐप एक खास आल्वेज शेयर Always Share फीचर देता है। इसकी मदद से गार्जियन के साथ हमेशा लोकेशन शेयर कर सकते हैं। यहां आप जब कभी बाहर जा रहे हों तब आपकी लोकेशन शेयर करने का विकल्प मिलता है। वहीं आपात स्थिति में लोकेशन शेयर करने का विकल्प भी मिलता है। 

मोबाइल की बैटरी की स्थिति भी बताएगा

यह नया गार्जियन ऐप लोकेशन शेयरिंग के साथ ही आपके मोबाइल की बैटरी और नेटवर्क का स्टेटेस के बारे में भी जानकारी देता है। जिससे पैरेंट ये भी समझ सकें कि उनके परिवार का सदस्य जो मोबाइल लेकर गया है वह कितनी देतर तक चलेगा। वहीं आपको नेटवर्क के बारे में भी सही सही अपडेट मिलता रहेगा। इसमें एक इमरजेंसी बटन भी दिया गया है जिसे टैप करके आप अपने गार्जियन्स को अलर्ट भेज सकते हैं।

पढ़ें- बीजेपी शासित इस राज्य में 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, शराब के दाम भी 25% घटे, आज रात से घटेंगी कीमतें

पढ़ें-  भारत के सभी बैंकों के लिए आ गई ये सिंगल एप, ICICI बैंक ने किया कमाल

पढ़ें- ATM मशीन को बिना छुए निकाल सकते हैं पैसा, इस सरकारी बैंक ने शुरू की सुविधा

कैसे करेगा काम 

गार्जियन ऐप को ट्रू कॉलर ने विकसित किया है। ऐसे में यदि आप ट्रूकॉलर यूजर हैं तो आप उसी आईडी से Guardians ऐप में लॉग इन कर सकते हैं। ट्रू कॉलर यूजर नहीं हैं तो ऐसी स्थिति में फोन नंबर से वेरिफिकेशन के बाद लॉग इन कर सकते हैं। मिस्ड कॉल दे कर भी ओटीपी पा सकते हैं। इसके बाद आपको आपको अपना लोकेशन, कॉन्टैक्ट्स और फोन की परमिशन देनी होगी। गार्जियन लिस्ट में आप जिनते लोगों के साथ चाहें लोकेशन शेयर कर सकते हैं। जब भी चाहें लोकेशन शेयर करना बंद कर सकते हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement