1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi की अगली सेल 13 अप्रैल को, Mi5 और रेडमी नोट 3 खरीदने का होगा मौका

Xiaomi की अगली सेल 13 अप्रैल को, Mi5 और रेडमी नोट 3 खरीदने का होगा मौका

 Published : Apr 08, 2016 07:15 pm IST,  Updated : Apr 08, 2016 07:21 pm IST

Xiaomi next sale will be on 13 April. You can buy Mi 5 and Redmi Note 3 in this sale.

Xiaomi की अगली सेल 13 अप्रैल को, Mi5 और रेडमी नोट 3 खरीदने का होगा मौका- India TV Hindi
Xiaomi की अगली सेल 13 अप्रैल को, Mi5 और रेडमी नोट 3 खरीदने का होगा मौका

Mi Fan फेस्टिवल में बिक्री का रिकॉर्ड बनाने के बाद श्याओमि की अगली स्‍मार्टफोन सेल अब 13 अप्रैल को लगेगी। इस सेल में ग्राहक Xiaomi एम आई 5, रेड मी नोट 3 जैसे प्रोडक्ट खरीद पाएंगे। फिलहाल Xiaomi इन प्रोडक्ट के रजिस्ट्रेशन करवा रही है। यह सेल 13 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। सेल के दौरान Xiaomi के प्रोडक्ट खरीदने के लिए आपको अभी रजिस्ट्रेशन करना होगा। ग्राहक अभी Mi.com पर जाकर अपने प्रोडक्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फिलहाल कंपनी की बेवसाइट पर एम आई 5, Xiaomi रेडमी नोट 3 और 20000 एमएएच के पावर बैंक के लिए रजिस्ट्रेशन चालू है।

Xiaomi Mi 5 में है सबसे तेज प्रोसेसर

श्‍याओमी ने एमआई 5 पिछले महीने चीन में लॉन्च किया था। श्‍याओमी ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बाजार में पहले स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के तौर पर पेश किया है। कंपनी के मुता‍‍बिक यह सबसे तेज प्रोसेसर है। फोन में फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और सोनी आईएमएक्स298 कैमरा सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। रियर कैमरे में 4एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और सैफायर ग्लास, प्रोटेक्शन लेंस है। स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिग को सपोर्ट करता है। फोन में 2 माइक्रोन पिक्सल के साथ 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे में एफ/2.0 एपरचर है।

तस्वीरों में देखिए श्याओमी एमआई5 स्मार्टफोन

Xiaomi Mi 5

mi-5 IndiaTV Paisa

mi-five-2  Xiaomi Mi 5

mi-five-1  Xiaomi Mi 5

mi-five-4  Xiaomi Mi 5

mi-five-5  Xiaomi Mi 5

रेडमी नोट 3 भी है बेहद खास

कंपनी ने इस फोन को 2 मार्च को भारत में लॉन्‍च किया था। इस फोन के लिए लोगों की दिवानगी का पता इस बात से चलता है कि कंपनी को भारत में डिमांड पूरा करने के लिए नया शिपमेंट ऑर्डर करना पड़ा है। कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया है। पहला 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटर्नल स्‍टोरेज और दूसरा 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटर्नल। 2 जीबी वाले फोन की कीमत 9999 रुपए है। वहीं 3 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 11999 रुपए है। मैटल बॉडी फिनिश वाला यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया है।

यह भी पढ़ें- Xiaomi ने बनाया नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में बेच दिए 1 लाख फोन और गैजेट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा